होम / बिजनेस / फ्रांस के राष्ट्रपति Macron के भारत दौरे पर TATA ने फाइनल की ये बड़ी डील

फ्रांस के राष्ट्रपति Macron के भारत दौरे पर TATA ने फाइनल की ये बड़ी डील

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के भारत आगमन पर टाटा समूह (TATA Group) ने एक बड़ी डील फाइनल की है. टाटा ने फ्रांस की कंपनी एयरबस के साथ मिलकर हेलीकॉप्टर (Airbus Tata Helicopter) बनाने का समझौता किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमैनुएल मैक्रॉन की यात्रा के बीच दोनों कंपनियों ने इस समझौते को अंतिम रूप दिया. मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आए थे. टाटा और एयरबस मिलकर H125 हेलीकॉप्टरों की मैन्युफैक्चरिंग करेंगी. यह काम गुजरात के वडोदरा में किया जाएगा.

बनेंगे सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर्स
फ्रांस की कंपनी Airbus और TATA Group ने H125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर्स के संयुक्त रूप से निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों कंपनियां मिलकर वडोदरा स्थित फैसिलिटी में कम से कम 40 C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी बनाएंगी, जिसकी देखरेख टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) करेगी. बताया जा रहा है कि ये हेलीकाप्टर कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाए जाएंगे और करीब 800 हेलीकाप्टर की पहले से ही डिमांड है. बता दें कि गुजरात के वडोदरा में टाटा और एयरबस पहले से ही मिलकर 40 C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहीं हैं.

ये भी पढ़ें - 75वें गणतंत्र पर महिला शक्ति के पराक्रम का प्रदर्शन, सैन्‍य हथियारों का किया नेतृत्‍व

दोनों के रिश्ते में आई मजबूती
वैसे दोनों कंपनियां पहले से ही मिलकर 40 C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहीं हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर बनाने के समझौते से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है. साथ ही यह दर्शाता है कि भारत और फ्रांस के संबंध भी लगातार बेहतर हो रहे हैं. सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) के साथ लगभग 21000 करोड़ रुपए की डील की थी, जिसके तहत पुराने एवरो-748 की जगह C-295 एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे. कुल 56 विमानों की मांग की गई थी और इनमें से 40 वडोदरा में बनाए जा रहे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

16 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago