✕

होम / बिजनेस / Tata Electronics ने Pegatron में हासिल की 60% हिस्सेदारी, IPhone बनाने में बढ़ेगी रफ्तार

Tata Electronics ने Pegatron में हासिल की 60% हिस्सेदारी, iPhone बनाने में बढ़ेगी रफ्तार

कंपनी ने कहा है कि अब दोनों कंपनियों की टीमों को एक साथ मिलाकर काम करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि संचालन सुचारू रूप से हो सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक (Tata Electronics) ने पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (PTI) में 60 प्रतिशत कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की. फिलहाल इस डील से संबंधित कोई वित्तीय जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस डील से कंपनी को भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने में मदद मिलेगी. यह मार्च 2024 में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा विस्ट्रॉन (Wistron) के भारतीय ऑपरेशन के अधिग्रहण के बाद हुआ है.

टाटा ने क्या कहा?

कंपनी ने कहा कि वह अपनी टीमों को इंटीग्रेटेड करने पर काम करेगी ताकि वे बिना किसी रुकावट के आसानी से काम कर सके. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि इसके अलावा, पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया अपने नए ओनरशिफ स्ट्रक्चर और व्यावसायिक दिशा को दर्शाने के लिए रीब्रांडिंग से गुजरेगी. जबकि हाई क्वालिटी वाली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज प्रदान करना जारी रखेगी. ताइवानी कंपनी पेगाट्रॉन कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी पेगाट्रॉन इंडिया, एप्पल जैसी ग्लोबल दिग्गज कंपनियों को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (EMS) प्रदान करती है और उत्तरी अमेरिका, एशिया और यूरोप में प्रोडक्ट का निर्यात करती है.

मैन्युफैक्चरिंग में पैठ बनाने की कोशिश

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ और एमडी रणधीर ठाकुर ने एक बयान में कहा कि पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया में मजॉरिटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी पैठ बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है. हम इन नई फैसिलिटी को लाने और भारत में अपने ऑपेरशन का विस्तार करने के साथ ही AI, डिजिटल और टेक बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग के एक नए युग की उम्मीद करते हैं.

एक साल से कम समय में हुई डील

रायटर्स के अनुसार, पेगाट्रॉन के साथ यह डील एक साल से भी कम समय में पूरी हुई है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में कोई संकोच नहीं कर रहा है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल ही में कहा था कि समूह अगले 24 महीनों के भीतर 9 नई फैक्ट्रियां खोलने की योजना बना रहा है. समूह इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर में 18 अरब डॉलर का निवेश करेगा. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने नवंबर 2023 में बैंगलोर में ताइवानी कंपनी विस्ट्रॉन की आईफोन यूनिट को 125 मिलियन डॉलर में खरीदा था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago