होम / बिजनेस / नमक टाटा का...अब आपको देगा 'झटका'

नमक टाटा का...अब आपको देगा 'झटका'

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कहना है कि मार्जिन को सही सेट करने के लिए हम नमक के दाम बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के दौर में जब सबकुछ महंगा हो रहा है, तब नमक कैसे पीछे रह सकता है. अब नमक के भी दाम बढ़ने जा रहे हैं. जल्द ही आपको टाटा नमक के लिए पहले से ज्यादा दाम चुकाने होंगे. अभी टाटा के एक किलो नमक की कीमत 28 रुपए है. दरअसल, बढ़ती महंगाई की वजह से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ रहा है, इसलिए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने नमक की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है. 

इन पर निर्भर है कीमत
कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि नमक के दाम कब से बढ़ाए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के MD और CEO सुनील डिसूजा ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि मार्जिन को सही सेट करने के लिए हम नमक के दाम बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं. नमक पर लगातार दबाव बना हुआ है. उन्होंने बताया कि नमक की कीमत मुख्यतौर पर दो कंपोनेंट पर निर्भर करती है. ब्राइन और एनर्जी. ब्राइन की कीमतें पिछले साल काफी ऊपर गई थीं और एनर्जी की कॉस्ट अभी भी हाई बनी हुई हैं. इस कारण, नमक पर मार्जिन घट रहा है. 

कंपनी का मुनाफा बढ़ा
टाटा कंज्यूमर ने हाल ही में पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है. जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 38% बढ़कर 255 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 240 करोड़ रुपए था. चाय के बिज़नेस में भी कंपनी ने अच्छा परफॉर्म किया है. बता दें कि आटे से लेकर खाने-पीने की लगभग सभी चीज़ें महंगी होती जा रही हैं. अब आशंका है कि आने वाले समय में चावल की किल्लत देखने को मिल सकती है. क्योंकि धान की खेती वाले राज्यों में बारिश उम्मीद के अनुरूप नहीं हुई है. 

ये है नमक का गणित
एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में नमक के कुल उत्पादन में गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का हिस्सा 95 फीसदी है. इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी नमक का उत्पादन होता है. ये सभी राज्य मिलकर सालभर में करीब 200 से 250 लाख टन तक नमक का उत्पादन करते हैं. देश में खाने के उद्देश्य से 95 लाख टन नमक का इस्तेमाल होता है. जबकि 110 से 130 लाख टन तक नमक इंडस्ट्री में उपयोग किया जाता है और करीब शेष नमक अन्य देशों को निर्यात किया जाता है. बता दें कि ऑयल रिफाइनरीज, सोलर पावर कंपनियों, पावर प्लांट, कैमिकल मैन्युफैक्चरर्स, टेक्सटाइल मेकर्स, दवा निर्माता कंपनियों और चमड़ा उद्योग में भी नमक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

3 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.