✕

होम / बिजनेस / Tata Consultancy Services को हुआ 12 हजार करोड़ से ज्‍यादा का मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले

Tata Consultancy Services को हुआ 12 हजार करोड़ से ज्‍यादा का मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मुनाफा वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12% बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी के लिए दिसंबर 2024 तिमाही उम्मीद से काफी बेहतर रही. कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दिसंबर तिमाही में 11.96 फीसदी बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,058 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. चलिए जानते हैं कंपनी की कितनी हुई इनकम और कितना दिया डिविडेंड...

कंपनी के इनकम में गिरावट 

दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी की आय घटकर 63,973 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो सितंबर 2024 में समाप्त यानी पिछली तिमाही में 64,259 करोड़ रुपये पर थी. कंपनी ने कहा है कि Q3 में कंपनी का एबिटा तिमाही आधार पर 15,465 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,657 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वहीं कंपनी का एबिटा मार्जिन बढ़कर 24.5 फीसदी पर रहा, जो पिछली तिमाही में 24.1 प्रतिशत से ज्यादा है.

कैसा रहा डॉलर रेवेन्यू? 

Q3 में TCS का डॉलर रेवेन्यू $7,539 मिलियन पर रहा. दिसंबर मे समाप्त तिमाही में कंपनी का Attrition Rate तिमाही दर तिमाही 12.3 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी पर पहुंच गया है. साथ ही Q3 में कुल ऑर्डर बुक $1,020 करोड़ रुपये रहा. 
TCS के तिमाही नतीजे पर कंपनी के सीईओ और एमडी कृति निवास का कहना है कि वह टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) के प्रदर्शन को देखकर काफी खुश हैं और दिसंबर तिमाही का में कंपनी के पास कुल 1020 करोड़ डॉलर के ऑर्डर आए. वहीं उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी के पास कुल 810 करोड़ डॉलर के ऑर्डर आए थे.

TCS ने किया डिविडेंड का ऐलान 

टीसीएस ने दिसंबर में समाप्त तिमाही में डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर और 66 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा किया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी के 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के आधार पर तीसरा अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देगी. तीसरा अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड सोमवार, 3 फरवरी, 2025 को कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को भुगतान किया जाएगा, जिनके नाम कंपनी के मेंबर्स के रजिस्टर या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 तक दर्ज हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

20 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

21 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

17 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

17 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

21 hours ago