होम / बिजनेस / बढ़ते स्नैक्स मार्केट में Tata और PepsiCo की भी एंट्री, अब मिलकर बेचेंगे कुरकुरे!

बढ़ते स्नैक्स मार्केट में Tata और PepsiCo की भी एंट्री, अब मिलकर बेचेंगे कुरकुरे!

Tata और PepsiCo ने एक बार फिर से सीमित समय के लिए पार्टनरशिप की है. इस कॉलेबोरेशन के तहत ये दोनों कंपनियां चिंग्स शेजवान चटनी फ्लेवर वाले कुरकुरे बनाकर मार्केट में सीमित समय के लिए बेचेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कुरकुरे देखकर बच्चे तो क्या, बड़ों की भी जीभ ललचा जाती है. अगर आप भी कुरकुरे खाने की शौकीन हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Product) और पेप्सिको (PepsiCo) ने साथ में मिलकर कुरकुरे बेचने का फैसला किया है. इन दोनों कंपनियों ने पेय पदार्थों को बेचने के बाद अब फिर से चार साल बाद साथ में पैकेज्ड स्नैक्स बेचने का फैसला किया है. ये ये पार्टनरशिप सीमित समय के लिए है. फिलहाल टाटा और पेप्सिको ने यह कॉलेबोरेशन सिर्फ चिंग्स शेजवान चटनी फ्लेवर वाले कुरकुरे के लिए किया है, जो सीमित समय के लिए है. तो आइए इस पार्टनरशिप के बारे में विस्तार से जानते है. 

दोनों कंपनियां मिलकर बेचेंगी 1,000 करोड़ रुपये के कुरकुरे

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और पेप्सिको ने ऐसे समय में साझेदारी की है. जब इन कंपनियों को दर्जनों लोकल ब्रैंड के साथ कम्पीट करना पड़ रहा है. इन दोनों कंपनियों के बीच बेवरेज को लेकर पहले भी साल 2010 में साझेदारी हुई थी, जिसमें से टाटा ने एक दशक के बाद पेप्सिको की साझेदारी भी खरीद ली थी. करीब 4 साल बाद स्नैक्स के सेक्टर की बड़ी कंपनियों ने साथ में काम करने जो फैसला लिया है. इस पर पेप्सिको इंडिया की कुरकुरे और डोरिटोस की मार्केटिंग निदेशक आस्था भसीन ने कहा कि यह जॉइंट वेंचर एक माइलस्टोन सहयोग साबित होगा और उन्होंने कहा कि फ्यूजन फ्लेवर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसके अलावा पोर्टफोलियो के भीतर अन्य उत्पादों के लिए साझेदारी को भी बढ़ाया जा सकता है. 1,000 करोड़ रुपये के कुरकुरे के अलावा, पेप्सिको के स्नैक्स पोर्टफोलियो में लेज चिप्स और डोरिटोस नाचोस शामिल हैं. साल्ट-टू-स्टेपल कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने पिछले साल जनवरी में 5,100 करोड़ में चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स नूडल्स और मसालों के निर्माता कैपिटल फूड्स को खरीदा था.

इतनी बढ़ गई स्नैक्स मार्केट
टाटा और पेप्सिको की साझेदारी से स्नैक्स मार्केट में और तेजी आ सकती है. मार्केट में बिक्री भी बढ़ी है. ऐसे में इन कंपनियों के सहयोग से और बूस्ट आने की उम्मीद की जा रही है. शोधकर्ता IMARC की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्नैक्स बाजार की बिक्री 2032 तक ₹95,521.8 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2023 से दोगुना है. पेप्सिको के अलावा, आईटीसी, पारले प्रोडक्ट्स, कॉर्निटोस, क्रैक्स पैकेज्ड स्नैक्स बनाने वाली बड़ी कंपनियों में डीएफएम फूड्स, हल्दीराम, बीकानेरवाला, बालाजी स्नैक्स, बीकाजी फूड्स और प्रताप स्नैक्स जैसी कंपनियां भी मार्केट में मौजूद हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

19 hours ago