✕

होम / बिजनेस / Foxconn के सीईओ को लुभाने का हर जतन कर रहे ये 2 राज्य, निवेश पर है नजर

Foxconn के सीईओ को लुभाने का हर जतन कर रहे ये 2 राज्य, निवेश पर है नजर

फॉक्सकॉन भारत में अपने दायरे को बढ़ाने पर फोकस कर रही है. कंपनी की योजना यहां बड़ा निवेश करने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ताइवान की दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन भारत में बड़ा निवश करने वाली है. इस निवेश का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए भारत के दो दक्षिणी राज्य – तमिलनाडु और कर्नाटक पूरी कोशिश में लगे हुए हैं. फॉक्सकॉन के सीईओ  यंग लियू (Young Liu) की भारत यात्रा के दौरान दोनों राज्यों ने उन्हें लुभाने का भरपूर प्रयास किया. Foxconn भारत में स्मार्टफोन के अलावा IT, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है. इसके अलावा, कंपनी तमिलनाडु के बाहर नए औद्योगिक पार्क एवं आवास परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है.

पहले से है काफी निवेश
फॉक्सकॉन पहले से ही भारत में काफी निवेश कर चुकी है और अपने दायरे को बढ़ाने के प्रयास में लगी है. तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में चेन्नई के निकट Apple की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन की भारत में पहली मेगा औद्योगिक आवास परियोजना का उद्घाटन किया है. वहीं कर्नाटक भी 22,000 करोड़ रुपए की एलीफैंट परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने पर काम कर रही है. उधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी शुक्रवार को दिल्ली में लियू से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान Foxconn सीईओ ने कहा कि हैदराबाद में सभी क्षेत्रों में विस्तार की क्षमता है और वे जल्द अपनी टीम के साथ हैदराबाद का दौरा करेंगे.

खुद छोड़ने भी गए
यंग लियू को लुभाने की कोशिशों के तहत तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टी आर बी रजा न केवल हवाई अड्डे पर लियू का स्वागत करने पहुंचे, बल्कि वह खुद ही उन्हें होटल तक छोड़ने भी गए. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लियू के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि कंपनी की कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में निवेश की योजना है. प्रोजेक्ट एलीफैंट के लिए कंपनी 300 एकड़ जमीन पहले ही हासिल कर चुकी है.  

ये हैं कंपनी के ग्राहक
फॉक्सकॉन दुनिया भर की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. इसे मुख्य रूप से आईफोन बनाने के लिए जाना जाता है. कंपनी के ग्राहकों में Apple के साथ-साथ गूगल, सोनी, अमेज़न, डेल, माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को और इंटेल जैसी कंपनियां शामिल हैं. वहीं, फॉक्सकॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष यंग लियू की बात करें, तो वह एक उद्यमी और प्रर्वतक हैं, जिनके पास उद्योग जगत में चार दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने 1988 में एक मदरबोर्ड कंपनी जिसे यंग माइक्रो सिस्टम्स के नाम से जाना की स्थापना की थी. इसके बाद 1995 में उन्होंने एक नॉर्थब्रिज और साउथब्रिज आईसी डिजाइन कंपनी बनाई, जो पीसी चिपसेट पर केंद्रित है. इसके अलावा, यंग लियू ने 1997 में ITeX की स्थापना की. इस तरह उन्होंने कुल तीन कंपनियों को खड़ा किया है.

70% iPhones बनाती है कंपनी
लियू ने 1986 में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री ली और 1978 में ताइवान के नेशनल चियाओ तुंग विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रोफिजिक्स में बीएस किया. लगभग 70% iPhones असेंबल करती फॉक्सकॉन COVID-19 व्यवधानों और भूराजनीतिक तनाव के बाद अपने उत्पादन में विविधिता ला रही है. इसके तहत कंपनी चीन पर निर्भरता छोड़ते हुए दूसरे देशों, खासकर भारत का रुख कर रही है. भारत से नजदीकी के चलते उसे चीन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

32 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

44 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

44 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

32 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

16 hours ago