✕

होम / बिजनेस / तमिलनाडु सरकार ने स्मार्ट मीटर टेंडर को रद्द करके अडानी को दिया झटका, शेयर पर दिखा असर

तमिलनाडु सरकार ने स्मार्ट मीटर टेंडर को रद्द करके अडानी को दिया झटका, शेयर पर दिखा असर

तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम ने अडानी एनर्जी को जारी स्मार्ट मीटर ग्लोबल टेंडर को रद्द कर दिया है. इसके बाद कंपनी के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

तमिलनाडु सरकार ने विवादों (TANGEDCO) में घिरे अरबपति कारोबारी गौतम अडानी को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) को जारी स्मार्ट मीटर खरीदने की ग्लोबल टेंडर को रद्द कर दिया है. केंद्र सरकार की पुनरीक्षित वितरण क्षेत्र योजना के तहत स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराने के लिए अडानी एनर्जी को अगस्त 2023 में चार पैकेज के रूप में निविदाएं जारी की गई थीं. अब इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है. तो चलिए जानते हैं क्या है अडानी एनर्जी के शेयर का हाल? 

शेयर में दिखा उतार-चढ़ाव
सोमवार को अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर 808 रुपये पर खुले और दिन के निचले स्तर 802 रुपये तक आ गए. हालांकि, इस बीच इसने 810.85 रुपये के लेवल को भी टच किया. सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर एनएसई पर 0.22 पर्सेंट ऊपर 807.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसके बाद खबर लिखने के दौरान शेयर गिरकर 805.90 रुपये पर आ गया. 

इसलिए रद्द हुआ टेंडर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसई में लिस्टेड अडानी एनर्जी ने चेन्नई सहित आठ जिलों को 'कवर' करने वाली निविदा के पैकेज-1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी. इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था. हालांकि 27 दिसंबर 2024 को यह निविदा रद्द कर दी गई, क्योंकि एईएसएल द्वारा उद्धृत लागत कथित तौर पर अधिक थी.

अडानी की अन्य कंपनियों का हाल
सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अडानी ग्रीन एनर्जी 0.14 पर्सेंट नीचे 1044.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर भी लाल निशान पर थे. जबकि, अडानी पावर, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी हरे निशान पर थे.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago