होम / बिजनेस / अब सेमीकंडक्टर में भी आत्मनिर्भर बनेगा भारत, इस राज्य में लगने जा रहा है प्लांट! 

अब सेमीकंडक्टर में भी आत्मनिर्भर बनेगा भारत, इस राज्य में लगने जा रहा है प्लांट! 

आजकल गाड़ियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बन रही हैं, जिनमें तमाम आधुनिक फीचर्स होते हैं. गाड़ियों की पावर स्टीयरिंग, ब्रेक सेंसर, एंटरटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग आदि में सेमीकंडक्टर चिप इस्तेमाल होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी के बाद से सेमीकंडक्टर (Semiconductor) चिप की किल्लत देखने को मिल रही है. चूंकि ये छोटी सी चिप विदेशों से भारत में आती है, इसलिए हमारी कंपनियों के पास इंतजार के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इस 'इंतजार' की वजह से ऑटोमोबाइल से लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री तक से जुड़ी कंपनियों को अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि, आने वाले समय में स्थिति ऐसी नहीं रहेगी, क्योंकि भारत इस मामले में भी आत्मनिर्भर बनने जा रहा है. 

20 अरब डॉलर का निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) के साथ मिलकर वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) 20 अरब डॉलर का जॉइंट वेंचर स्थापित करेगी. देश में जल्द ही समीकंडक्टर का एक बड़ा प्लांट लगाया जाएगा. वेदांता ने इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए उस राज्य का भी चुनाव कर लिया है, जहां प्लांट लगाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने गुजरात के अहमदाबाद के पास एक जगह चुनी है.

सरकार की है ये मांग
वेदांता ने सेमीकंडक्टर प्लांट बनाने के लिए गुजरात से सस्ती बिजली, वित्तीय और गैर वित्तीय सब्सिडी की मांग की है. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राज्य सरकार इसके लिए तैयार है. यदि सबकुछ ठीक रहा, तो गुजरात में अहमदाबाद के पास डिस्प्ले और सेमीकंडक्टर बनाने का प्लांट लगेगा. यह भी बताया गया है कि वेदांता ने मुफ्त में 1000 एकड़ जमीन 99 वर्षों के लिए लीज पर देने की मांग की थी. इसके अलावा, 20 वर्षों के लिए रियायती और तय कीमतों पर पानी-बिजली भी मांगा था. 

इन राज्यों पर भी नज़र 
हालांकि, वेदांता या फॉक्सकॉन की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आता है. न ही सरकार ने इस पर कोई टिप्पणी की है. जबकि सूत्र बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच एमओयू साइन होने की घोषणा इस हफ्ते हो सकती है. गुजरात के अलावा, वेदांता और फॉक्सकॉन के इस प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में तलाशी जा सकती है.

क्या है चिप, क्यों है ज़रूरी?
आजकल सभी गाड़ियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बन रही हैं, जिनमें तमाम तरह के आधुनिक फीचर्स होते हैं. गाड़ियों की पावर स्टीयरिंग, ब्रेक सेंसर, एंटरटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग और पार्किंग कैमरों में सेमीकंडक्टर चिप इस्तेमाल होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वाहन में 1,000 से अधिक सेमीकंडक्टर चिप्स लगाईं जाती हैं. ऐसे में इसकी कमी ने कंपनियों को परेशान कर दिया है. ऑटो सेक्टर के अलावा, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में भी चिप बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती है. भारत में चिप बनने से इसकी कमी दूर हो जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago