होम / बिजनेस / आज से खुला Syrma SGS Technology का IPO, क्या आपको पैसे लगाने चाहिए?
आज से खुला Syrma SGS Technology का IPO, क्या आपको पैसे लगाने चाहिए?
आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व है, 35 परसेंट रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: Syrma SGS Technology IPO: चेन्नई की इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी Syrma SGS Technology का IPO आज से खुल गया है, हालांकि एंकर इनवेस्टर्स के लिए ये 11 अगस्त यानी कल ही खुल गया था. रिटेल निवेशक आज से इस इश्यू में पैसा लगा सकते हैं, इश्यू 18 अगस्त को बंद होगा.
मार्केट में चल रही उठापटक के चलते बीते दो महीनों से कोई आईपीओ बाजार में नहीं आया, कई कंपनियों ने बाजार की हालत को देखते हुए अपने आईपीओ टाल दिए. Syrma SGS Technology से पहले 26 मई को Aether Industries का आईपीओ आया था. ऐसे में Syrma SGS Technology के इश्यू पर सभी की नजरे हैं, क्योंकि अगर ये आईपीओ अच्छा परफॉर्म करता है तो बाकी कंपनियां भी अपने आईपीओ को लाने पर विचार कर सकती हैं.
Syrma SGS Technology IPO का प्राइस बैंड
Syrma SGS Technology के IPO का प्राइस बैंड 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए 766 करोड़ रुपये जुटाने की है. इसके अलावा कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स 33.7 करोड़ शेयर बेचकर 74 करोड़ रुपये जुटाएंगे
लॉट साइज
Syrma SGS Technology के IPO का लॉट साइज 68 शेयरों का है, यानी कम से कम रिटेल निवेशकों को 68 शेयर खरीदने होंगे और फिर इसके मल्टीपल में शेयर लेने होंगे. अगर आप भी इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आपको एक लॉट के लिए 14960 रुपये का निवेश करना होगा. रिटेल निवेशक 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. 13 लॉट खरीदने पर आप अधिकतम 1,94,480 रुपये का निवेश ही कर सकते हैं.
रिजर्व हिस्सा
आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व है, 35 परसेंट रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी का 15 परसेंट नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व है. इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स DAM Capital, ICICI Securities और IIFL Securities हैं.
IPO अलॉटमेंट
Syrma SGS Technology में अगर आपने पैसा लगाया है तो 23 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट होगा, जिनको शेयर अलॉट नहीं होंगे उन निवेशकों के पैसे 24 अगस्त को वापस कर दिए जाएंगे. शेयर 25 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में डाल दिए जाएंगे. 26 अगस्त को कंपनी की लिस्टिंग होगी और ये शेयर बाजार में ट्रेड करने लगेगा
कंपनी के बारे में जानिए
Syrma SGS एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी है, इसके कस्टरमर्स की लिस्ट मेमं TVS Motor Company, AO Smith India Water Products, Robert Bosch Engineering and Business Solution, Eureka Forbes और Total Power Europe BV शामिल है. इसकी 11 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं, जो कि हिमालचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, और कर्नाटक में हैं. कंपनी तीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट्स भी हैं जो कि तमिलनाडु, हरियाणा और जर्मनी में हैं.
पैसे लगाएं कि नहीं
Geojit Financial Services का कहना है कि कंपनी रेवेन्यू ज्यादातर 11 में से उसके 4 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स से ही आता है. ये चार यूनिट्स उसके रेवेन्यू में 75 परसेंट हिस्सा रखते हैं. जो कि एक चिंता की बात है, क्योंकि अगर किसी एक यूनिट में कुछ हुआ तो क्या होगा. इसके अलावा कंपनी के मार्जिन पर भी दबाव है, जो कि पिछले दो सालों से चला आ रहा है, ये भी चिंता की बात है. लेकिन कंपनी की बाकी चीजों को देखते हुए Geojit Retail Equity Research की रिपोर्ट में कंपनी को मीडियम टू लॉन्ग टर्म बेसिस पर ‘Subscribe’ रेटिंग दी गई है
Choice Broking का कहना है कि सरकार की नीतियां और रेगुलेशन कंपनी के लिए चिंता की बात है, विस्तार क्षमता में देरी से भी चिंता बढ़ी है. Choice Broking ने आईपीओ में ‘Subscribe with Caution’ रेटिंग दी है.
VIDEO: ट्विटर से एलन मस्क के ‘तलाक’ की ये है प्रमुख वजह, क्या आप जानते हैं?
टैग्स