✕

होम / बिजनेस /  IPO से पहले बढ़ा Swiggy का वैल्‍यूएशन, अब तक तीन बार हो चुका है इसमें इजाफा

 IPO से पहले बढ़ा Swiggy का वैल्‍यूएशन, अब तक तीन बार हो चुका है इसमें इजाफा

Swiggy का वैल्‍यूएशन अकेले इनवेस्‍को ने नहीं बढ़ाया है बल्कि अमेरिका में मुख्‍यालय वाली एक और कंपनी भी उसके वैल्‍यूएशन में इजाफा कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल में आने वाले कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ में एक नाम Swiggy का भी है. Swiggy के लिए एक बार फिर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. Swiggy का वैल्‍यूएशन एक बार फिर बढ़ गया है. इससे पहले अक्‍टूबर में कंपनी का वैल्‍यूएशन 8.5 बिलियन था जबकि अब कंपनी का वैल्‍यूएशन 12.7 बिलियन तक जा पहुंचा है. Swiggy का वैल्‍यूएशन जिस कंपनी ने बढ़ाया है उसका नाम Invesco है. Invesco अमेरिक की एक फंड मैनेजर कंपनी है. 

Swiggy सुधार रही है अपना मार्जिन 
फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy कमजोर मार्जिन और नकदी खर्च ज्‍यादा होने के कारण कंपनी लगातार अपना मार्जिन सुधारने में लगी हुई है. इससे पहले 2022 में फंडिंग राउंड में कंपनी ने 70 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी हासिल की थी जिससे कंपनी का वैल्‍यूएशन 10.7 अरब डॉलर बन गया था और वो डेकाकॉर्न बन गई थी. इससे पहले इनवेस्‍को ने अक्‍टूबर में भी Swiggy का वैल्‍यूएशन बढ़ाया था और इसे 7.85 अरब डॉलर तक कर दिया था लेकिन उसके बाद इस साल जनवरी में एक बार फिर उसे बढ़ाते हुए 8.3 अरब डॉलर कर दिया था. अब कंपनी का मूल्‍यांकन 12.7 अरब डॉलर आंका गया है. 

ये भी पढ़ें: आखिर कब आएंगे Paytm के शेयरों के अच्‍छे दिन, अब इस वजह से हुई इतनी गिरावट

अकेले इनवेस्‍को ने नहीं बढ़ाया है वैल्‍यूएशन 
इनवेस्‍को अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने Swiggy का वैल्‍यूएशन बढा़या हो. इससे पहले बैरॉन कैपिटल ने भी उसके वैल्‍यूएशन में इजाफा किया था. इस कंपनी ने अगस्‍त में इसका मूल्‍यांकन 8.54 अरब डॉलर किया था उसके बाद पिछले महीने इसका वैल्‍यूएशन 12.7 अरब डॉलर तक कर दिया था. इन दोनों कंपनियों के मूल्‍यांकन से Swiggy की वैल्‍यू अपने प्रतिद्वंदी Zomato के बराबर पहुंच गया है. 

Zomato का इतना है वैल्‍यूशन 
अगर Zomato के शेयर के वैल्‍यूएशन के बारे में बात करें तो कंपनी के शेयर की वैल्‍यू आज 195.55 रुपये है. इससे कंपनी का मार्केट कैप 1.70 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि स्विगी की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया निकल कर सामने नहीं आई है. लेकिन वैल्‍यूएशन में इजाफा तब हुआ है जब कंपनी इस साल के आखिरी में 1 अरब का आईपीओ लाने की बात कर रही है. Swiggy इससे पहले अपने प्रॉफिट सुधार को लेकर कई कदम उठा चुका है जिसमें छंटनी जैसे कदम भी कंपनी की ओर से उठाए गए हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा