✕

होम / बिजनेस / Zomato से टक्कर के लिए Swiggy का बड़ा प्लान, लॉन्च की ये सर्विस, ग्राहकों को होगा ये फायदा

Zomato से टक्कर के लिए Swiggy का बड़ा प्लान, लॉन्च की ये सर्विस, ग्राहकों को होगा ये फायदा

स्विगी की यूपीआई सर्विस प्लगइन के जरिए है, जिसके लिए उसने यस बैंक और जसपे के साथ पार्टनरशिप की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने खुद की UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सेवा लॉन्च कर दी है. इसका फायदा यह होगा कि फूड ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को अन्य पेमेंट ऐप्स पर निर्भर नहीं रहना होगा. प्लेटफॉर्म का मानना है कि अन्य ऐप्स पर निर्भरता कम होने की स्थिति में पेमेंट फेल होने के मामले कम आएंगे और यूजर्स का चेकआउट एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा. स्विगी इस कोशिश के साथ Zomato को टक्कर देने की कोशिश करेगा.

स्विगी को नई सर्विस से ये उम्मीद

स्विगी ने बतया कि उसने पेमेंट के लिए थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी यूपीआई सर्विस की शुरुआत की है. कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के शुरू करने से उसके ग्राहकों को भी सहूलियत होगी. जहां ग्राहकों को ऑर्डर प्लेस करने के बाद पेमेंट करने के लिए किसी और ऐप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वहीं स्विगी को उम्मीद है कि इस सर्विस से पेमेंट फेल होने के मामले भी कम होंगे.

अभी कर्मचारियों के साथ टेस्टिंग

स्विगी की ये सर्विस अभी आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं हुई है. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फूड डिलीवरी कंपनी ग्राहकों के लिए यूपीआई सर्विस की शुरुआत करने से पहले अपने कर्मचारियों के साथ उसकी टेस्टिंग कर रही है. यह परीक्षण पिछले महीने से चल रहा है. स्विगी अपने ग्राहकों को अगले कुछ महीने में चरणबद्ध तरीके से यूपीआई की सर्विस मुहैया कराएगी.

जोमैटो ने पिछले साल की शुरुआत

इससे पहले स्विगी की प्रतिस्पर्धी फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो भी अपनी यूपीआई सर्विस शुरू कर चुकी है. हालांकि स्विगी की सर्विस जोमैटो से अलग है. जोमैटो की यूपीआई सर्विस अन्य पेमेंट ऐप की तरह है. उसे आरबीआई ने डिजिटल पेमेंट ऐप की तरह काम करने की मंजूरी दी थी. वहीं स्विगी की सर्विस यूपीआई प्लगइन के जरिए लॉन्च की गई है. कंपनी ने इस सर्विस को यस बैंक (Yes Bank) और जसपे (Juspay) के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया है.

बाजार में प्रमुख यूपीआई पेमेंट ऐप

हाल-फिलहाल में कई कंपनियों ने अपनी यूपीआई सर्विस शुरू की है. अभी यूपीआई पेमेंट ऐप के बाजार में गूगलपे और फोनपे का दबदबा है. जनवरी में रिजर्व बैंक के द्वारा एक्शन के बाद तीसरी सबसे बड़ी प्लेयर Paytm की हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है. बाजार में अभी Googlepay और PhonePe के अलावा Paytm, Zomato, Flipkart, Goibibo, Make My Trip, TATA Nue, Cred जैसे ऐप भी UPI से पेमेंट की सुविधा दे रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.