✕

होम / बिजनेस / IPO के लिए Swiggy घटाएगी वैल्यूएशन टारगेट, आखिर किस डर की वजह से लिया ये फैसला?

IPO के लिए Swiggy घटाएगी वैल्यूएशन टारगेट, आखिर किस डर की वजह से लिया ये फैसला?

स्विगी की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर 13 नवंबर 2024 को हो सकती है और उसके ठीक पहले वाले हफ्ते में कंपनी अपना आईपीओ आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के मेगा-आईपीओ की निराशाजनक लिस्टिंग और शेयर बाजार में पिछले एक महीने से जारी उठापटक के बाद आईपीओ लाने वाली कंपनियां बेहद सतर्क हो गई हैं. ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने बिगड़े सेंटीमेंट और उतार-चढ़ाव के चलते आईपीओ में कंपनी के वैल्यूएशन को 10-16 फीसदी तक घटाने का फैसला किया है. 

वैल्यूएशन में की कटौती

स्विगी नवंबर 2024 में आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है. पहले आईपीओ के जरिए कंपनी ने 15 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य तय किया था. लेकिन अब कंपनी 12.5-13.5 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. स्विगी आईपीओ के जरिए 1.4 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है जो कि साल 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ के बाद भारतीय शेयर बाजार में दस्तक देने वाली दूसरी सबसे बड़ी आईपीओ होगी.    

हुंडई के फ्लॉप होने से लगा डर

पिछले एक महीने से शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखी गई है. विदेशी निवेशकों ने केवल अक्टूबर 2024 में 90000 करोड़ रुपये के शेयर्स बेच डाले. उसपर से हुंडई मोटर इंडिया की खराब लिस्टिंग ने स्विगी को अपना वैल्यूएशन घटाने को मजबूर कर दिया है. अब स्विगी ये सुनिश्चित करना चाहती है आईपीओ में वो कंपनी का वैल्यूएशन इस प्रकार तय करे जिससे इंवेस्टर्स को आईपीओ की लिस्टिंग पर बेहतर रिटर्न मिल सके. हुंडई मोटर इंडिया ने अपने आईपीओ में 1960 रुपये इश्यू प्राइस तय किया था और लिस्टिंग वाले दिन शेयर 7.2 फीसदी की गिरावट के साथ घटकर 1820 रुपये के करीब क्लोज हुआ.  

नवंबर में आ सकता है स्विगी का IPO

मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर 13 नवंबर 2024 को हो सकती है और उसके ठीक पहले वाले हफ्ते में कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च करेगी. सितंबर 2024 के आखिर में शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने स्विगी को अपना ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया था. स्विगी इंडिया ने अप्रैल 2024 में आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर फाइल किया था. स्विगी ने रेगुलेटर के पास अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर भी दाखिल किया था जिसके मुताबिक कंपनी 3750 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी कर जुटाएगी साथ में ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए 6000 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago