होम / बिजनेस / महंगाई डायन का एक और वार, आपकी जेब से ऐसे निकाले जाएंगे एक्स्ट्रा 2 रुपए

महंगाई डायन का एक और वार, आपकी जेब से ऐसे निकाले जाएंगे एक्स्ट्रा 2 रुपए

बाहर खाना खाना तो पहले से ही महंगा है अब बाहर से खाना मांगना भी महंगा हो गया है. स्विगी (Swiggy) ने हर ऑर्डर पर 2 रुपए एक्स्ट्रा वसूलने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के दौर में बाहर से खाना मांगना भी महंगा हो गया है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) हर ऑर्डर पर 2 रुपए प्लेटफॉर्म फीस (Platform Fee) लगा दी है. यानी आपको हर ऑर्डर पर दो रुपए अतिरिक्त देने होंगे. स्विगी यूजर्स पहले से ही फूड ऑर्डर करने पर अभी डिलीवरी फीस और टैक्स चुकाते ही हैं, अब कंपनी ने उन पर एक्स्ट्रा भार डाल दिया है. 

इनकम बढ़ाने पर फोकस
दरअसल, कंपनी डिलीवरी कारोबार में मंदी के चलते इनकम बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इसलिए उसने यह फैसला लिया है. फिलहाल, 2 रुपए एक्स्ट्रा वसूलने की शुरुआत बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों से हुई है, लेकिन जल्द ही इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्लेटफॉर्म फीस फूड ऑर्डर पर लागू की गई है. यानी इंस्टामार्ट (Instamart) के जरिए ग्रॉसरी के ऑर्डर पर अभी ये चार्ज नहीं देना होगा.

होगी अच्छी खासी कमाई
2 रुपए सुनने में भले ही छोटा अमाउंट लगे, लेकिन हर ऑर्डर पर इसे वसूलने से कंपनी को अच्छी खासी कमाई हो जाएगी. स्विगी से हर दिन औसतन 15 लाख से भी अधिक ऑर्डर होते हैं. ऐसे में कंपनी की इस एक्स्ट्रा कमाई का अंदाजा लगाया जा सकता है. एक तरफ जहां कंपनी ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डर महंगा बना रही है. वहीं, दूसरी तरफ वो कॉस्ट कटिंग के फॉर्मूले पर भी अमल कर रही है. इसी साल की शुरुआत में उसने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था.

पिछड़ रही कंपनी
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की पिछले साल आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि स्विगी तेजी से अपने राइवल जोमैटो से पिछड़ रही है. ऐसे में कंपनी प्रॉफिट में बने रहने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है. 2 रुपए का एक्स्ट्रा चार्ज इसी का हिस्सा है. वित्त वर्ष 2022 में स्विगी का घाटा दोगुना से अधिक बढ़कर 3,628.90 करोड़ रुपए रहा था. कंपनी को यह घाटा ग्रॉस रिवेन्यु को बढ़ाने की कोशिशों के कारण हुआ था.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

14 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago