✕

होम / बिजनेस / IPO के बाद Swiggy ने जारी किए पहले Q2 नतीजे, रेवेन्य में 30% की बढ़ोतरी, 5% कम हुआ घाटा

IPO के बाद Swiggy ने जारी किए पहले Q2 नतीजे, रेवेन्य में 30% की बढ़ोतरी, 5% कम हुआ घाटा

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है और घाटे में कमी आई है. तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 3,601.5 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,763.3 करोड़ रुपये था. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर लेन- देन करने वाले यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

कैसे रहे Swiggy के तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही के दौरान स्विगी का घाटा भी 657 करोड़ रुपये से 5 फीसदी कम होकर 625.5 करोड़ रुपये हो गया. स्विगी ने Q1FY25 के दौरान 3,222.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पोस्ट किया था और इसका घाटा 611 करोड़ रुपये था. स्विगी को टक्कर देने वाली कंपनी जोमैटो ने सितंबर तिमाही के दौरान 4799 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पोस्ट किया था और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 272 करोड़ रुपये था.

Swiggy के CEO का बयान 

स्विगी के MD और ग्रुप CEO हर्ष माजेटी ने कहा कि हमारे फूड बिजनेस ऑपरेशन का शानदार प्रदर्शन मजबूत इनोवेशन और एग्जीक्यूशन के बल पर आता है. हम लगातार कंज्यूमर्स के अनुभव का अनुमान लगाने और उसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कंपनी ने कहा कि स्विगी के 10 मिनट के फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Bolt की अब सभी फूड ऑर्डर में 5 फीसदी हिस्सेदारी है. 

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में लॉन्च की गई Bolt- हमारी 10 मिनट की डिलीवरी सर्विस इसका एक उदाहरण है. इसी तरह किक कॉमर्स में हम शहरी परिवारों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए कंज्यूमर बिहेवियर का अनुमान लगा रहे हैं और उसका जवाब दे रहे हैं. इंस्टामार्ट आज 54 शहरों में मौजूद है और 13 मिनट के औसत डिलीवरी समय के भीतर 32000 से अधिक यूनिक आइटम्स की डिलीवरी करता है.

IPO के बाद पहली बार जारी किए नतीजे 

स्विगी पिछले महीने शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार अपने नतीजे घोषित कर रही है. दूसरी तिमाही के वित्त वर्ष 2025 में, स्विगी ने अपने मासिक लेनदेन करने वाले यूजर्स (MTU) में 10 लाख की वृद्धि देखी. कंपनी के पास अब कुल 171 लाख यूजर्स हैं, जो तिमाही आधार पर 7 फीसदी और सालाना 19 फीसदी की बढ़ोतरी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

3 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

बड़ी खबरें