होम / बिजनेस / क्लाउड किचन बिजनेस से बाहर हुआ Swiggy, इस कंपनी को बेचा बिजनेस

क्लाउड किचन बिजनेस से बाहर हुआ Swiggy, इस कंपनी को बेचा बिजनेस

जनवरी 2023 में कंपनी ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर मीट मार्केटप्लेस को बंद कर दिया था. Swiggy इकॉनोमिक और प्रोफिटेबिलिटी को बेहतर करने की तरफ लगा रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रमुख फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने अपना क्लाउड किचन बिजनेस, Kitchens@ नामक कंपनी को बेच दिया है. माना जा रहा है कि Swiggy, अलाभकारी बिजनेस वर्टिकल्स से छुटकारा पाना चाहती है जिसे ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है. क्लाउड किचन ऑपरेटर Kitchens@ ने Swiggy के एक्सेस किचन बिजनेस को एक शेयर स्वैप डील के तहत खरीद लिया है और Swiggy अब Kitchens@ में एक स्टेकहोल्डर बन गया है. 
Zomato ने भी किया था इन्वेस्ट
फूड डिलीवरी ऐप Swiggy लगातार अपना ध्यान अपनी यूनिट की इकॉनोमिक और प्रोफिटेबिलिटी को बेहतर करने की तरफ लगाता रहा है क्योंकि कंपनी का लक्ष्य आने वाले सालों में पब्लिक लिस्टिंग पर है. हाल ही में जनवरी 2023 में कंपनी ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर मीट मार्केटप्लेस को बंद कर दिया था. फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने भी साल 2018 में अपना क्लाउड किचन प्रोग्राम, ZIS (जोमैटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज) को बंद कर दिया था और Kitchens@ की पैरेंट कंपनी ‘Loyal Hospitality’ में एक एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप डील के तहत इन्वेस्ट किया था. लेकिन दो सालों के बाद ही Zomato ने यह कंपनी छोड़ दी थी. 
Swiggy के नेटवर्क से Kitchens@ को होगा फायदा
Swiggy ने क्लाउड किचन बिजनेस की शुरुआत 2017 में ‘Swiggy Access’ के साथ की थी. इस प्रोग्राम के तहत रेस्टोरेंट पार्टनर्स अपने आस पड़ोस की उन जगहों में किचन स्पेस बना सकते थे जहां वह पहले से काम नहीं कर रहे होते थे. कंपनी डिलीवरी के समय को कम करके कस्टमर्स को ज्यादा विभिन्न प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाना चाहती थी जिसके लिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया था. “केवल डिलीवरी” के लिए इस्तेमाल होने वाले ये किचन, Kitchens@ के अपने क्लाउड किचन मॉडल से मेल खाते हैं. डील के दौरान दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, Swiggy द्वारा अच्छा परफॉर्म करने वाले पार्टनर रेस्टोरेंट्स के सेलेक्शन और लोकल मांग की जांच से Kitchens@ खाने के ऑप्शंस में और विविधता ला सकता है ताकि चुने हुए क्षेत्रों में कस्टमर्स की जरूरत को पूरा कर सके. 
Swiggy अभी और कम करेगा अपने खर्चे
Kitchens@ के फाउंडर और CEO Junaiz Kizhkkayil ने कहा – Swiggy के Access Kitchen के जुड़ने से Kitchens@ की पहुंच 4 शहरों 52 क्षेत्रों और 700 किचनों में बढ़ेगी जिससे कंपनी कस्टमर्स को ज्यादा बेहतर और कुशल फूड डिलीवरी ऑप्शन प्रदान करेगी. Swiggy के फाउंडर और CEO Sriharsa Majety ने छंटनी के पीछे की वजह इस वक्त जारी मैक्रो-इकनोमिक हालत को बताया है और कंपनी द्वारा अपने प्रॉफिटेबिलिटी के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कीमतों में कटौती की तरफ इशारा भी किया है. 
इस मामले में बेहतर कर सकते थे Swiggy के CEO?
जनवरी में की गयी छंटनी के दौरान कंपनी के कर्मचारियों को लिखे गए अंदरूनी ईमेल में Sriharsa Majety ने कहा था – हमारे आंकलन के मुकाबले फ़ूड डिलीवरी ऐप के विकास की रफ्तार में कमी आई है. इसका मतलब है कि प्रॉफिटेबिलिटी के अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमें हमारे अप्रत्यक्ष खर्चों का रुख करना होगा. हालांकि, हमने अन्य अप्रत्यक्ष खर्चों जैसे, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस, सुविधाएं, आदि पर काम करना शुरू कर दिया है लेकिन हमें भविष्य के लिए अपने लोगों के खर्चों पर भी ध्यान देना होगा. हमारे द्वारा की गयी ज्यादा हायरिंग हमारा एक बुरा फैसला था और मैं इस मामले में बेहतर कर सकता था. 
 
यह भी पढ़ें:  इस बड़ी कंपनी का दावा, लम्बी छलांग मारेगी भारतीय IT इंडस्ट्री

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago