✕

होम / बिजनेस / Zomato को टक्कर देने के लिए Swiggy ने लॉन्च किया ‘Snacc' ऐप, 15 मिनट में डिलीवर होगा फूड

Zomato को टक्कर देने के लिए Swiggy ने लॉन्च किया ‘Snacc' ऐप, 15 मिनट में डिलीवर होगा फूड

Swiggy ने अपने इस नए ऐप SNACC के जरिए 15 मिनट में फूड डिलीवर करने का दावा किया है. इसमें रेडी-टू-ईट या जल्दी तैयार किए जाने वाला फूड ऑफर किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स इंडस्ट्री का तेजी से विस्तार हो रहा है. समय के साथ इसमें कई बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं, जैसे अब इसमें क्विक कॉमर्स का ट्रेंड बढ़ने लगा है. इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अब स्विगी ने अपनी नई ऐप ‘Snacc’ लॉन्च की है. इस ऐप के जरिए स्विगी ने 10-15 मिनट में फूड डिलीवरी का दावा किया है. इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड किया जा सकता है. इन ऐप्स का मकसद कस्टमर को तुरंत डिलीवरी की सुविधा देना है. 

जल्द डिलीवर होगा फूड

जैमोटो ने हाल ही में 10 मिनट में फूड डिलीवरी की शुरुआत की है, जिसकेजवाब में स्विगी ने भी बड़ा दांव चल दिया. स्विगी ने अपनी नई ऐप ‘Snacc’ लॉन्च कर दिया, जोकि 10-15 मिनट में फूड डिलीवरी का दावा करती है. Snacc ऐप में कस्टमर को बहुत ही कम समय में खाना मिल जाता है. ‘Snacc’ ऐप के जरिए स्विगी फॉस्ट फूड, रेडी टू ईट फूड  15 मिनट के अंदर डिलीवर करेगी. यह ऐप 15 मिनट में क्विक बाइट्स, बेवरेज और खाने की डिलीवरी का वादा करता है. इसमें यूजर्स तुरंत और स्वादिष्ट नाश्ते, कॉफी, बेक, अंडे और प्रोटीन जैसे फूड प्रोडक्ट्स आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.इन ऐप्स को टक्कर देने के लिए Snacc की एंट्री 

यह स्विगी के पहले से चल रहे ‘Bolt’ सर्विस से अलग है. स्विगी की Snacc, Blinkit के Bistro और Zepto के Cafe जैसी सर्विस से मिलती-जुलती है. स्विगी का यह कदम भारत में फूड डिलीवरी सेगमेंट में तेजी से बढ़ते “क्विक कॉमर्स” ट्रेंड का हिस्सा है. बता दें, SNACC ऐप वर्तमान में बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में लाइव हो गया है. वहीं, स्विगी अन्य क्षेत्रों में भी इसके विस्तार की योजना बना रही है. 

जोमैटो और स्विगी का मुकाबला

जोमैटो ने भी अपनी 15 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है. हालांकि कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. जोमैटो के ऐप पर “15 मिनट फूड डिलीवरी” का एक नया टैब दिखाई दे रहा है, जिससे यह साफ है कि वह भी इस सेगमेंट में तेजी से बढ़ रहे कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनना चाहती है. जोमैटो की यह सर्विस अभी कुछ चुने हुए शहरों, जैसे कि मुंबई और बेंगलुरु में शुरू हुई है. इस कदम से दोनों कंपनियों स्विगी और जोमैटो के बीच अब एक नई कॉम्पीटीशन शुरू हो गई है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

22 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

22 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

19 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

17 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

18 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

22 hours ago