✕

होम / बिजनेस / Swiggy ने लॉन्च की One BLCK सर्विस, जानिए क्या है इसके फायदे?

Swiggy ने लॉन्च की One BLCK सर्विस, जानिए क्या है इसके फायदे?

Swiggy ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है. इसमें मेंबरशिर लेने वाले सदस्यों को ऑर्डर पर तेज डिलीवरी के साथ-साथ ऑन-टाइम गारंटी मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर स्विगी (Swiggy) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए One BLCK मेंबरशिप लॉन्च की है. इस सर्विस की मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को कंपनी तेज डिलीवरी और ऑन टाइम गारंटी के साथ कॉम्प्लीमेंट्री ड्रिंक्स सहित कई सुविधाएं ऑफर कर रही है. तो आइए जानते हैं इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपको क्या करना होगा?  

केवल इनविटेशन के जरिए मिलेगी मेंबरशिप 

स्विगी ने अपने ग्राहकों के लिए One BLCK मेंबरशिप लॉन्च की है. यह खासकर उन ग्राहकों के लिए शुरू की गई है जो उच्चतम स्तर की सुविधा और सर्विस चाहते हैं. यह मेंबरशिप केवल इनविटेशन के जरिए मिलेगी। One BLCK मेंबरशिप में ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. कंपनी का दावा है कि इसे एक बेहतरीन स्विगी अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. सदस्यों को हरेक फूड ऑर्डर पर तेज डिलीवरी के साथ-साथ ऑन-टाइम गारंटी मिलेगी. इतना ही नहीं बाहर खाने पर मेंबर कॉम्प्लीमेंट्री कॉकटेल, ड्रिंक या डेसर्ट का आनंद ले सकते हैं, उन्हें स्विगी के टॉप कस्टमर सर्विस एजेंट्स तक एक्सेस का भी फायदा मिलेगा.

स्विगी वन सहित कई पार्टनर ब्रैंड्स से मिलेंगे लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार One BLCK के मेंबर मौजूदा स्विगी वन सदस्यता के सभी लाभों का भी आनंद लेंगे. इसमें फूड डिलीवरी और इंस्टामार्ट दोनों पर असीमित मुफ्त डिलीवरी, साथ ही फूड डिलीवरी और डाइनआउट पर ओनली मेंबर्स के लिए विशेष छूट शामिल है. कंपनी का दावा है कि One BLCK देश की एकमात्र सदस्यता है जो फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और डाइनिंग आउट की श्रेणियों में लाभ प्रदान करती है. साथ ही प्रीमियम यूजर्स के लिए इंडस्ट्री में पहली बार बेनिफिट दिया गया है. सदस्यों को Amazon Prime, Hotstar, Hamleys, Cinepolis और अन्य जैसे टॉप पार्टनर ब्रैंड्स से विशेष बेनिफिट्स तक पहुंच भी मिलती है. लॉन्च का जश्न मनाने के लिए One BLCK के सदस्यों को One BLCK-ऑनली कॉम्प्लीमेंट्री यात्रा प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी.

299 में मिलेगी 3 महीने की मेंबरशिप

स्विगी के को-फाउंडर और सीजीओ फणी किशन ने कहा कि हम स्विगी One BLCK लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं. इसे उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है जो स्विगी से उच्चतम स्तर की सेवा, सुविधा और एक्सक्लूसिव प्रीविलेजेज की डिमांड करते हैं. यह हमारे ग्राहकों के लिए बिजनेस-क्लास के बराबर है. इस लॉन्च के साथ हम उद्योग में प्रीमियम सदस्यता के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं. इस प्रीमियम सेवा One BLCK की शुरुआत के साथ, स्विगी का लक्ष्य अपने सभी बिजन में वृद्धि को बढ़ावा देते हुए प्रीमियम ग्राहकों के लिए अनुभव को बेहतर बनाना है. स्विगी One BLCK के लिए 3 महीने की मेंबरशिप 299 रुपये में लॉन्च की गई है. स्विगी One BLCK के लिए आमंत्रण चरणों में रोल आउट किए जाएंगे. यह पूरे भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. मौजूदा स्विगी वन सदस्य भी इस नई सदस्यता में अपग्रेड कर सकते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago