✕

होम / बिजनेस / बढ़त के साथ हुई Swiggy की लिस्टिंग, लेकिन नहीं दिखी Zomato वाली चमक

बढ़त के साथ हुई Swiggy की लिस्टिंग, लेकिन नहीं दिखी Zomato वाली चमक

एक अनुमान के मुताबिक, देश के फूड डिलीवरी सेक्टर में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि स्विगी की हिस्सेदारी में कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी लिमिटेड (Swiggy) आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है. कंपनी के IPO की BSE और NSE पर लिस्टिंग से निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि पहले ही दिन उनकी झोली भर गई है. स्विगी के शेयरों की BSE पर लिस्टिंग आईपीओ प्राइज  बैंड 390 रुपए के मुकाबले 5.64% प्रीमियम के साथ 412 रुपए पर हुई है.  जबकि एनएसई पर कंपनी के शेयर करीब 8% प्रीमियम के साथ 420 रुपए पर लिस्ट हुए हैं. 

3.59 गुना हुआ था सब्सक्राइब 
इस फूड डिलीवरी कंपनी के आईपीओ को तीन दिन में 3.59 गुना सब्सक्राइब किया गया था. स्विगी का आईपीओ 6 नवंबर को खुलकर 8 नवंबर को बंद हुआ था. बेंगलुरु स्थित कंपनी के आईपीओ के लिए प्राइज बैंड 371-390 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था. स्विगी ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट (Instamart) का कुछ समय पहले अधिग्रहण किया था. इसके बाद से कंपनी अमेजन इंडिया (Amazon India) और टाटा ग्रुप (Tata Group) की बिगबास्केट (BigBasket) के समक्ष चुनौती पेश कर रही है. कंपनी ने आईपीओ ऐसे समय लॉन्च किया, जब बाजार IPOs को लेकर पॉजिटिव बना हुआ था.  

Zomato की लिस्टिंग थी बेहतर
वहीं, स्विगी की प्रतियोगी कंपनी Zomato की लिस्टिंग बेहद शानदार रही थी. जोमैटो ने अपने निवेशकों को उस समय 51% तक का लिस्टिंग गेन दिया था. कंपनी के शेयर इस समय बढ़त के साथ 261.18 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. इस साल अब तक ये शेयर 109.78% और बीते एक साल में 113.73% का रिटर्न दे चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 298.25 रुपए है. Zomato की आर्थिक स्थिति  स्विगी के मुकाबले बेहतर है. कंपनी का मार्केट शेयर भी स्विगी से ज्यादा हो गया है. एक अनुमान के मुताबिक, देश के फूड डिलीवरी सेक्टर में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि स्विगी की हिस्सेदारी में कमी आई है. वर्ष 2020 में स्विगी 52 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस सेक्टर की लीडिंग कंपनी थी, लेकिन इसके बाद से जोमैटो का दबदबा बढ़ता चला गया.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

16 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

18 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

18 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

18 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

बड़ी खबरें