होम / बिजनेस / Swiggy ने बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, अब आपको देना होगा इतना एक्‍सट्रा चार्ज 

Swiggy ने बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, अब आपको देना होगा इतना एक्‍सट्रा चार्ज 

कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में सबसे पहले 2 रुपये का प्‍लेटफॉर्म चार्ज लॉन्‍च किया था लेकिन अब ये 5 गुना तक बढ़ चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने एक बार फिर अपने प्‍लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने इस बार इसमें दोगुने से ज्‍यादा का इजाफा किया है. अब आपको Swiggy से खाना मंगाने पर 5 रुपये की जगह 10 रुपये देने होंगे. हालांकि अभी कंपनी ने इस प्‍लेटफॉर्म फीस को सभी ऑर्डर पर लागू नहीं किया है. इसे आंशिक तौर पर ही लागू किया गया है. 

कंपनी ने आखिर क्‍यों उठाया ये है कदम? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Swiggy के प्रवक्‍ता ने कहा कि इस प्‍लेटफॉर्म चार्ज को एक छोटे दायरे में ही सीमित किया गया है. कंपनी इसका परीक्षण कर रही है. कंपनी के प्रवक्‍ता ने ये भी कहा है कि आने वाले दिनों में उसका प्‍लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी का कोई इरादा नहीं है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी अपने उपभोक्‍ताओं की पसंद को बेहतर तरीके से समझने के लिए इस तरह के उपाय करती रहती हैं. ये भी इसी तरह का प्रयोग है. कंपनी भविष्‍य में इसे बढ़ा भी सकती है और नहीं भी. 

ये भी मानी जा रही है इसकी वजह 
कंपनी आने वाले समय में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इस आईपीओ से पहले कंपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है और अपने सभी नुकसान को पूरा करना चाहती है. कंपनी ने ये कदम इसलिए भी उठाया है. कंपनी 8000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2023 में 2 रुपये की प्‍लेटफॉर्म फीस की शुरुआत की थी. उसके बाद से अब तक ये फीस 5 गुना तक बढ़ चुकी है. अप्रैल से लेकर अब तक फीस में 5 गुना तक इजाफा हो चुका है. 

Zomato भी बढ़ा चुका है प्‍लेटफॉर्म फीस

पिछली बार स्विगी के प्‍लेटफॉर्म चार्ज बढ़ाने के बाद जोमैटो ने भी अपने प्‍लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा कर दिया था. जोमैटो जो अपने ग्राहकों से पहले 2 रुपये प्‍लेटफॉर्म फीस लेता था उसके बाद जनवरी से उसने 4 रुपये फीस लेनी शुरू कर दी है. सितंबर में आए नतीजों के बाद जोमैटो फायदे में भी आ गई थी. अब देखना होगा कि स्विगी इस इजाफे के बाद आने वाले दिनों में कितना मुनाफा कमाती है. 

ये भी पढ़ें: Byju’s को चुकाना है इस संस्‍था का बकाया, अब 6 से 8 महीने का दिया समय

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago