✕

होम / बिजनेस / Swiggy ने तय किया IPO का प्राइस बैंड, ग्रे मार्केट में ऐसा है हाल, इस दिन कर सकेंगे आवेदन

Swiggy ने तय किया IPO का प्राइस बैंड, ग्रे मार्केट में ऐसा है हाल, इस दिन कर सकेंगे आवेदन

स्विगी का ₹11,327.43 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 नवंबर के बीच खुला रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Zomato के बाद अब एक और फूड डिलीवरी ऐप Swiggy का IPO आ रहा है. निवेशक इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसकी वजह है कि जोमैटो के आईपीओ ने निवेशकों को अब तक शानदार रिटर्न दिया है. अब स्विगी ने अपने IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है. यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 नवंबर तक खुलेगा और इसमें ₹371-₹390 के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे. ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 25 रुपये यानी 6.41 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं. 

371-390 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी 390 रुपये के इश्यू प्राइस पर आईपीओ में 11,700 करोड़ रुपये जुटाएगी. प्रोसस (Prosus) और सॉफ्टबैंक (Softbank) समर्थित स्विगी का आईपीओ 6 - 8 नवंबर तक खुला रहेगा. 5 नवंबर को एंकर निवेशकों (Anchor Investors) के आवेदन के लिए आईपीओ खुला रहेगा. स्विगी के आईपीओ का साइज 11,700 करोड़ रुपये है जिसमें 4500 करोड़ रुपये नए शेयर्स जारी कर जुटाएगी जबकि बाकी बचा रकम में 6800 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए जुटाया जाएगा.  

कर्मचारियों के लिए 750,000 शेयर रिजर्व 

स्विगी IPO में कम से कम 75% शेयर QIB के लिए आरक्षित किए हैं. गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15% से अधिक नहीं, और खुदरा निवेशकों के लिए 10% से अधिक शेयर रिजर्व नहीं किए हैं. कर्मचारियों के लिए 750,000 इक्विटी शेयर रिजर्व हैं. पात्र कर्मचारियों को ₹25 प्रति शेयर की छूट दी जा रही है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है.

क्रिकेटर से लेकर फिल्मी हस्तियों ने किया निवेश 

स्विगी के आईपीओ लॉन्चिंग से पहले क्रिकेट से कई फिल्मी हस्तियों ने स्विगी के शेयर खरीदें हैं  जिसमें बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर टीम इंडिया के मिस्टर डिपेंडेबल रहे राहुल द्रविड़ निवेश कर चुके हैं. इसके अलावा माधुरी दीक्षित, करण जौहर ने भी आईपीओ के आने से पहले स्विगी के शेयर खरीदे हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल भी स्विगी में हिस्सेदारी खरीद चुके हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

6 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

31 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago