होम / बिजनेस / रात को देर तक जागने वालों पर क्यों है Swiggy की निगाह? आखिर क्या है मामला?

रात को देर तक जागने वालों पर क्यों है Swiggy की निगाह? आखिर क्या है मामला?

फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने कहा कि रात 11 बजे के बाद लोग जमकर बर्गर, पिज्जा और बिरयानी ऑर्डर कर रहे हैं और ऑर्डर्स में 23% बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आजकल देर रात तक जागकर बिंजिंग करना एक ट्रेंड बन गया है और बहुत तेजी से इस ट्रेंड में बढ़ोत्तरी हो रही है. आजकल नौजवान पीढ़ी के लिए देर रात तक जागकर सीरीज देखना, गेम खेलना या फिर काम करना काफी आम बात है और यह एक ट्रेंड बन गया है जिसे नाईट बिंजिंग (Night Binging) कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, देर तक जागकर आप फूड डिलीवरी कंपनियों को भी फायदा पहुंचा रहे हैं? 

बढ़ रहे हैं देर रात के ऑर्डर्स?
फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने कहा कि रात 11 बजे के बाद लोग जमकर बर्गर, पिज्जा और बिरयानी ऑर्डर कर रहे हैं और रात 11 बजे के बाद आने वाले फूड ऑर्डर्स में लगभग 23% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. अब 11 बजे के बाद आने वाले ये ऑर्डर्स Swiggy के कुल ऑर्डर्स का लगभग 8.5% हिस्सा बन गए हैं. 11 बजे के बाद आने वाले ज्यादातर ऑर्डर्स टियर-1 शहरों से आते हैं जहां स्टूडेंट्स और नौजवान लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. ज्यादातर नौजवान पढ़ाई करने या फिर नौकरी करने के लिए टियर-1 शहरों में आते हैं और इसीलिए इन शहरों में नौजवान बड़ी मात्रा में रहते हैं. 

देर रात और Swiggy का साथ
फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) रोहित कपूर का कहना है कि अब Swiggy की रणनीति होगी कि इस ट्रेंड का हिस्सा बनकर वह विभिन्न शहरों में मौजूद देर रात तक खुलने वाले ज्यादा से ज्यादा रेस्टोरेंट्स का चुनाव कर सके और इस ट्रेंड का फायदा उठा सके. विभिन्न शहरों में देर रात तक खुलने वाले रेस्टोरेंट्स की संख्या में वृद्धि होने से कंज्यूमर्स को चुनने के लिए ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे. कंज्यूमर्स की जरूरतों को पहचानकर ऐसे मामलों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने से Swiggy जैसे स्टार्टअप्स के लिए वह तरीका है जिससे वह अपनी वृद्धि खुद कर सकते हैं. सिर्फ ज्यादा से ज्यादा शहरों में मौजूदगी बढ़ाने से कुछ नहीं होगा. 

सुबह जल्दी उठने वालों पर भी है नजर
रोहित ने मीडिया से बातचीत के दौरान आगे कहा कि हमारे पास पहले से ही एक स्केल मौजूद है और अब हमें अलग अलग मामलों को लाकर विभिन्न सेवाओं को उनसे जोड़ने की जरूरत है. आज भी हम बहुत बेसिक हैं और शहरों में रहने वाले लोगों की जरूरतों को ज्यादा गहराई से समझने की जरूरत है और यही वह रास्ता है जिसपर चलने की हमें जरूरत है. इसी तरह सुबह जल्दी उठने वाले लोगों के लिए फूड डिलीवरी के विकल्प प्रदान करवाना भी एक और बड़ा मौका है. मुझे घरों में सुबह-सुबह होने वाली तेजी बहुत पसंद है. 

सुबह 6 बजे छोले भठूरे?
सुबह 8-9 बजे का समय एक ऐसा समय जिसे टेंशन का समय भी कहा जा सकता है. हमारा लक्ष्य होगा कि हम इस मामले में मौजूद ज्यादा से ज्यादा फूड समस्याओं का समाधान प्रदान करें. रोहित ने बताया कि एक बार सुबह 6 बजे एक कंज्यूमर ने छोले भठूरे ऑर्डर किए थे जो उस समय के हिसाब से काफी विचित्र है. रोहित का कहना है कि यह पूरी मार्केट कोविड के बाद से काफी बड़ी हुई है और अब मार्केट का माहौल ऐसा ही रहेगा.
 
यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: 4 साल की FD को इस स्टॉक के रिटर्न्स ने एक महीने में दी मात!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

12 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

13 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

14 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

12 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

15 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

13 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

14 hours ago