होम / बिजनेस / Swiggy और रोबिनहुड आर्मी ने मिलाया हाथ, खाने की बर्बादी रोकने के लिए बनाया ये प्लान

Swiggy और रोबिनहुड आर्मी ने मिलाया हाथ, खाने की बर्बादी रोकने के लिए बनाया ये प्लान

Swiggy ने अपनी इस पहल के लिए रॉबिन हुड आर्मी को अपना पहला पार्टनर घोषित किया. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक वंचित समुदायों को 50 मिलियन भोजन पुनः वितरित करना है.

रितु राणा 1 year ago

भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विग्गी (Swiggy) ने बुधवार यानी 9 जनवरी, 2025 को 'स्विग्गी सर्व्स' (Swiggy Serves) लॉन्च की है. कंपनी की इस नई सर्विस का उद्देश्य अपनी वैल्यू चेन में वेस्ट को कम करना और जरूरतमंद लोगों की भूख को दूर करना है. इस अभियान के तहत स्विग्गी ने स्वयंसेवी संगठन रॉबिन हुड आर्मी (RHA) के साथ पार्टवरशिप की है. स्विग्गी और RHA मिलकर स्विग्गी के रेस्टोरेंट पार्टनर्स से अतिरिक्त भोजन को जरूरतमंद समुदायों में पुनर्वितरित करने का लक्ष्य लेकर काम करेंगे. इस साझेदारी के माध्यम से, दोनों संगठन 2030 तक 50 मिलियन लोगों तक भोजन पुनर्वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित कर चुके हैं. तो आइए जानते हैं इसके लिए कंपनी ने क्या योजना बनाई है?

पायलट फेज के तहत 2,000 से ज्यादा मील हुई डिस्ट्रीब्यूट 

स्विग्गी सर्व्स-RHA साझेदारी के तहत पायलट फेज में पहले ही 33 शहरों में 2,000 से अधिक लोगों को भोजन पुनर्वितरित किया जा चुका है और 126 से अधिक रेस्टोरेंट पार्टनर्स ने इस पहल में शामिल होने के लिए साइन अप किया है. यह कार्यक्रम स्विग्गी की दृष्टि के साथ मेल खाता है, जिसमें अतिरिक्त भोजन को एक संसाधन के रूप में बदलने की कोशिश की जा रही है, ताकि भूख से मुकाबला किया जा सके और खाद्य अपव्यय को कम किया जा सके.

इन ब्रैंड्स ने भी दिया साथ

स्विग्गी के अनुसार बिक्कगेन बिरयानी, बिरयानी बाई द किलो, दाना चोगा, वर्धास, चारकोल ईट्स - बिरयानी एंड बियॉन्ड, डब्बा गरम, हाउस ऑफ बिरयानी, बी.टेक मोमोज वाला, समोसा सिंह, बाबाई टिफिन्स, डोसा अन्ना, अर्बन तंदूर ब्रैंड्स जैसे ने स्विग्गी सर्व्स- RHA पहल का हिस्सा बनने के लिए साइन अप किया है. बता दें, रॉबिन हुड आर्मी एक स्वेच्छिक, शून्य-निधि संगठन है, जिसमें हजारों युवा पेशेवर, सेवानिवृत्त लोग, गृहिणियां, कॉलेज छात्र स्वयंसेवक के रूप में काम करते हैं. ये स्वयंसेवक, जिन्हें 'रॉबिन्स' कहा जाता है, रेस्टोरेंट/शादियों/इवेंट्स से अतिरिक्त भोजन एकत्र करते हैं और इसे गरीबों में वितरित करते हैं. दस वर्षों में, RHA ने 406 शहरों में 153 मिलियन से अधिक भोजन वितरित किए हैं. 13 देशों में मौजूद RHA के पास 260,000+ रजिस्टर्ड रॉबिन्स का परिवार है, जो सभी बिना कोई पैसा लिए 'शून्य भूख' के लिए काम कर रहे हैं. 

स्विग्गी और रोबिन हुड आर्मी मिलकर मिटाएंगे लोगों की भूख

स्विग्गी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा 'स्विग्गी सर्व्स' के साथ, हम अपनी ताकत और विशेषाधिकार का उपयोग करके समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं. खाने की बर्बादी और भूख के मुद्दों से निपट रहे हैं. हम RHA के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि हम अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स से अतिरिक्त भोजन को जरूरतमंदों तक पुनर्वितरित कर सकें. वर्तमान में, हम 33 शहरों में लाइव हैं और इस पहल को अन्य शहरों तक विस्तारित करने की योजना है. यह सिर्फ अपव्यय को कम करने के बारे में नहीं है, यह एक महत्वपूर्ण प्रभाव बनाने के बारे में है, यह सुनिश्चित करना कि कोई भी भोजन बर्बाद न हो. वहीं, रॉबिन हुड आर्मी के सह-संस्थापक नील घोष ने कहा है कि रॉबिन हुड आर्मी स्विग्गी के साथ भूख को कम करने के इस साझा मिशन में शामिल होने के लिए उत्साहित है. जब एक उद्योग नेता जैसे स्विग्गी किसी सामुदायिक-प्रेरित आंदोलन के साथ सहयोग करता है, तो इसका प्रभाव बढ़ता है, और दूसरों को भूख के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है. हम एक मजबूत, एकजुट मोर्चा बना रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी प्लेट खाली न जाए.

रेस्टोरेंट पार्टनर्स ऐसे बनें स्विगी सर्व्स का हिस्सा 

रेस्टोरेंट पार्टनर्स स्विग्गी सर्व्स में शामिल होने के लिए स्विग्गी ओनर ऐप पर एक फॉर्म भर सकते हैं, जिसमें वे अतिरिक्त या ताजे भोजन को दान करने की इच्छा जताते हैं. एक बार ऑनबोर्ड होने के बाद, RHA इन रेस्टोरेंट पार्टनर्स को समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़ देगा, जिससे सहज संचार और समन्वय सुनिश्चित होगा. RHA स्वयंसेवक इन पार्टनर्स से अतिरिक्त भोजन एकत्र करने के लिए जिम्मेदार होंगे और इसे जरूरतमंद समुदायों में वितरित करेंगे.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago