✕

होम / बिजनेस / Suzlon Energy को मिला 1 करोड़ रुपये का नोटिस, सोमवार को रहेगी शेयर पर नजर

Suzlon Energy को मिला 1 करोड़ रुपये का नोटिस, सोमवार को रहेगी शेयर पर नजर

Suzlon Energy को 1 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. यह नोटिस अहमदाबाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आपके पास भी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) के शेयर हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, सुजलॉन एनर्जी को 1 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है. इस नोटिस का असर कंपनी के शेयर में देखने को मिल सकता है और निवेशकों को नुकसान भी हो सकता है. यह नोटिस अहमदाबाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से मिला है. शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा, ऐसे में अब सोमवार यानी 04 जनवरी, 2024 को भी सुजलॉन एनर्जी के शेयर फोकस में रहने वाले हैं.  बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे. तो आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है? 

कंपनी ने दी ये जानकारी 

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि यह डिमांड वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान पीएफ/ईएसआई में कर्मचारी कॉन्ट्रीब्यूशन में देरी से भुगतान से जुड़ा मामला है. सुजलॉन एनर्जी से नोटिस के खिलाफ अपील करने की तैयारी में है. कंपनी को उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा.

कंपनी को हुआ है 260 करोड़ रुपये का फायदा
इससे पहले सुजलॉन एनर्जी ने बताया था कि वित्त वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए लगाए गए 260.35 करोड़ रुपये को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने माफ कर दिया. डिपार्टमेंट ने यह फैसला ITAT के निर्णय के बाद लिया. बता दें, यह पेनाल्टी कंपनी के सितंबर तिमाही के प्रॉफिट से भी अधिक था.

5 सालों में कंपनी ने दिया इतना रिटर्न

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में बाजार के बंद होने के बाद 1.54 प्रतिशत की गिरावट के बाद 61.96 रुपये के लेवल पर था. पिछले एक साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में 63 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है. कंपनी का 52 वीक हाई 86.04 रुपये और 52 वीक लो लेवल 35.49 रुपये है. बता दें, सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में 2 साल में 450 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है. वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 2300 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है. सुजलॉन एनर्जी का 52 वीक हाई 84,558.85 करोड़ रुपये का है.

(डिस्क्लेमर-यह निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago