होम / बिजनेस / Sulzon Energy को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, क्या पुरानी रफ्तार से दौड़ेंगे शेयर?
Sulzon Energy को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, क्या पुरानी रफ्तार से दौड़ेंगे शेयर?
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने अब तक अपने निवेशकों को खुश किया है, लेकिन फिलहाल इसकी रफ्तार थोड़ी सुस्त नजर आ रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
विंडमैन के नाम से मशहूर तुलसी तांती की कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Sulzon Energy) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से खास तेजी देखने को नहीं मिली है. यह कह सकते हैं कि जिस रफ्तार से कंपनी के शेयर पहले भाग रहे थे, अब वो वाली बात नजर नहीं आ रही. शुक्रवार को इसमें 1.57% की गिरावट दर्ज की गई. खबर लिखे जाने तक सुजलॉन के शेयर 25.10 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बता दें कि पिछले एक साल में इस शेयर ने 185.47% का रिटर्न दिया है.
यहां से मिला बड़ा ऑर्डर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजलॉन एनर्जी (Sulzon Energy) की ऑर्डर बुक एक बार फिर से मजबूत हुई है. कंपनी को एक और बड़ा ऑर्डर मिला है, लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी के शेयरों की पुरानी रफ्तार वापस लौट सकती है. शेयर बाजार को दी जानकारी में सुजलॉन एनर्जी ने बताया है कि उसे विंड टरबाइन जनरेटर, हाइब्रिड लैटिक ट्यूबलर टावर लगाने का काम मिला है. कंपनी महाराष्ट्र के ओसमानाबाद में इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी. सुजलॉन की तरफ से बताया गया है कि उसके हर एक टरबाइन का 80 से 90% हिस्सा घरेलू सामानों से तैयार किया गया है. कंपनी आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया को लेकर प्रतिबद्ध है.
6 महीने में 224.52% रिटर्न
इससे पहले भी जब कंपनी की ऑर्डर बुक के मजबूत होने की खबर सामने आई है, उसके शेयर ऊपर की तरफ दौड़े हैं. ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर रफ्तार के साथ आगे बढ़ सकते हैं. BSE में सुजलॉन के शेयर आज 25.49 रुपए के लेवल पर ओपन हुए थे. हालांकि, बाद में गिरावट आई और शेयर 25.10 रुपए के लेवल पर पहुंच गए. Suzlon का 52 वीक का हाई लेवल 27.05 रुपए है. इस एनर्जी कंपनी के शेयरों में विशेषतौर पर बीते 6 महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. इस दौरान, इसने 224.52% का रिटर्न दिया है. वैसे, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 6.57% की तेजी आई है, लेकिन ये पहले वाली रफ्तार से कम है.
टैग्स