होम / बिजनेस / Suraj Estate Developers ने जारी किए अपने तिमाही नतीजें, मुनाफे में हुई 88% की वृद्धि

Suraj Estate Developers ने जारी किए अपने तिमाही नतीजें, मुनाफे में हुई 88% की वृद्धि

कंपनी ने अपना कर्ज भी काफी कम किया है, 30 सितंबर 2024 तक कंपनी का कुल कर्ज ₹429 करोड़ था, जो पिछले साल सितंबर 2023 में ₹554 करोड़ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साउथ सेंट्रल मुंबई (SCM) मार्केट में रियल एस्टेट का बड़ा नाम और रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञ Suraj Estate Developers Limited ने सितंबर 2024 को खत्म हुई तिमाही और आधे साल के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी ने दूसरी तिमाही (Q2FY25) में अच्छा प्रदर्शन किया. कुल आय साल दर साल 5.7% बढ़कर ₹109.6 करोड़ हो गई. EBITDA 1.0% बढ़कर ₹64 करोड़ हुआ, हालांकि EBITDA मार्जिन थोड़ा घटकर 58.4% हो गया. सबसे खास बात यह रही कि टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) 88.1% बढ़कर ₹31.8 करोड़ हो गया. पहले आधे साल (H1FY25) में कुल आय 18.3% बढ़कर ₹244.3 करोड़ हो गई, EBITDA 16% बढ़कर ₹128.2 करोड़ और PAT 97% बढ़कर ₹62 करोड़ हो गया. 

दूसरी तिमाही में कंपनी ने संचालन में भी अच्छा प्रदर्शन किया, बिकने वाले एरिया में 14% की बढ़त हुई और यह 22,201 वर्ग फुट तक पहुंच गया, जबकि बिक्री मूल्य 26% बढ़कर ₹107 करोड़ हो गया. इस तिमाही में कलेक्शन ₹127 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 89% ज्यादा है, प्रति वर्ग फुट औसत कीमत 10% बढ़कर ₹48,366 हो गई. पहले आधे साल में, बिक्री एरिया 2% बढ़कर 49,632 वर्ग फुट और बिक्री मूल्य 13% बढ़कर ₹248 करोड़ हो गया. कलेक्शन 46% बढ़कर ₹199 करोड़ हो गया और प्रति वर्ग फुट औसत कीमत 12% बढ़कर ₹49,886 हो गई. कंपनी ने अपना कर्ज भी काफी कम किया है, 30 सितंबर 2024 तक कंपनी का कुल कर्ज ₹429 करोड़ था, जो पिछले साल सितंबर 2023 में ₹554 करोड़ था. इसी तरह, शुद्ध कर्ज ₹530 करोड़ से घटकर ₹381 करोड़ हो गया. 

कंपनी के कार्यकारी निदेशक राहुल थॉमस ने कहा कि इस तिमाही में हमारे प्रदर्शन से हम बहुत खुश हैं, खासकर जब यह तिमाही आमतौर पर कमजोर मानी जाती है. इसके बावजूद, हमने बिक्री में 14% और प्रति वर्ग फुट कीमत में 10% की बढ़ोतरी की है, जो हमारे प्रोजेक्ट्स की बढ़ती मांग और मजबूती को दर्शाता है. हमारे फाइनेंस खर्च में कमी भी एक सकारात्मक संकेत है, जो IPO से प्राप्त राशि के उपयोग और कर्ज की ब्याज दर में कमी के कारण हुआ है, इससे हमारा मुनाफा और वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि हमने हाल ही में ₹343 करोड़ जुटाए हैं, जो कि इक्विटी शेयर और वॉरंट्स के जरिए हुआ है. यह राशि जमीन खरीद, कार्यशील पूंजी, कॉर्पोरेट जरूरतों और अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल होगी, यह फंडिंग हमारे विस्तार में मदद करेगी. हमारा ध्यान MMR (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) में उभरते अवसरों पर है, और हम अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

16 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

17 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

18 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

19 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

19 hours ago


बड़ी खबरें

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई मजबूती, 2030 तक ₹35,000 करोड़ व्यापार और FTA लागू करने पर सहमति

दोनों देशों ने 'इंडिया-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप 2030' को भी मंजूरी दी, जिसके तहत अगले चार वर्षों में व्यापार, कृषि, सुरक्षा, नवाचार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर संयुक्त रूप से काम किया जाएगा.

21 minutes ago

PM सूर्य घर योजना को मिलेगा बड़ा बूस्ट, भारत के लिए 4.2 अरब डॉलर का प्राइवेट फंड जुटाएगा विश्व बैंक

'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब तक 40 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है. इस योजना का उद्देश्य 1 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों तक सोलर बिजली पहुंचाना है.

49 minutes ago

Zetwerk के IPO को SEBI की मंजूरी, शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी तेज

कंपनी का प्रस्तावित IPO नए शेयरों के फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) का संयोजन होगा.

1 hour ago

प्राइवेट बैंकों की कमाई रहेगी तेज, FY28 तक 15% CAGR से बढ़ेगा बैंकिंग सेक्टर का मुनाफा: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया लिक्विडिटी उपाय और विदेशी पूंजी का मजबूत प्रवाह बैंकिंग सिस्टम को समर्थन देंगे.

1 hour ago

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

16 hours ago