✕

होम / बिजनेस / Supriya Lifescience को मिली बड़ी उपलब्धि, एक दवा को ब्राजील में मिली मंजूरी, दूसरी के लिए दायर किया पेटेंट

Supriya Lifescience को मिली बड़ी उपलब्धि, एक दवा को ब्राजील में मिली मंजूरी, दूसरी के लिए दायर किया पेटेंट

CADIFA मंजूरी के बाद, Supriya Lifescience अब LATAM के तेजी से बढ़ते बाजार में कदम रखने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ग्लोबल फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी Supriya Lifescience Ltd. ने दो बड़े उपलब्धियां हासिल की हैं. इससे इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति और मजबूत हो गई है. पहली उपलब्धि यह है कि, कंपनी को ब्राज़ील की हेल्थ अथॉरिटी ANVISA (एजेंसी नैशनल डी विजिलेंसिया सैनिटेरिया) से Esketamine Hydrochloride के लिए मंजूरी मिली है. यह दवा मानसिक रोगों के इलाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. Supriya Lifescience ब्राज़ील की पहली कंपनी है जिसने इस खास दवा के लिए यह मंजूरी हासिल की है. यह कदम ब्राज़ील और बाकी LATAM (लैटिन अमेरिका) में कंपनी के प्रोडक्ट्स का दायरा बढ़ाने में मदद करेगा.

Esketamine Hydrochloride एक महत्वपूर्ण दवाई है जो मानसिक बीमारियों के इलाज में उपयोग होती है और LATAM बाजार में इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. यह मंजूरी कंपनी को ऐसे बाजार में अत्याधुनिक, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अवसर देगी, जहां नई और सस्ती दवाइयों की मांग बढ़ रही है.

साथ ही दूसरी उपलब्धि, कंपनी ने Atorvastatin के निर्माण के लिए एक नए और कम लागत वाले तरीके का पेटेंट आवेदन किया है. यह नई तकनीक दवाओं को ज्यादा प्रभावी और सस्ता बनाती है. Atorvastatin एक महत्वपूर्ण दवा है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है और हृदय रोगों से बचाव में मदद करती है. इस उपलब्धि से Supriya Lifescience ने मरीजों के लिए सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा किया है. 

कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर डॉ. सतीश वाघ ने इस मौके पर कहा कि हम फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग में बदलाव लाने और दवाओं को सस्ता बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. Atorvastatin के निर्माण में हमारी नई तकनीक और CADIFA की मंजूरी हमारी वैश्विक उपस्थिति को और मजबूत करती है. इससे हम ब्राज़ील जैसे महत्वपूर्ण देशों में Esketamine Hydrochloride जैसी उन्नत दवाएं पेश कर सकते हैं.  

CADIFA मंजूरी के साथ, Supriya Lifescience Ltd. अब तेजी से बढ़ते LATAM बाजार में अपने कदम बढ़ाने के लिए तैयार है. कंपनी की इनोवेशन, रेग्युलेटरी नियमों का पालन और विश्व स्तर पर सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता इसे एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कंपनी के रूप में स्थापित करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago