होम / बिजनेस / Sony से मिले झटके से नाराज ZEE के सुभाष चंद्रा ने बताया आगे का प्लान 

Sony से मिले झटके से नाराज ZEE के सुभाष चंद्रा ने बताया आगे का प्लान 

Zee-Sony मर्जर रद्द होने से ZEE के मानद अध्यक्ष सुभाष चंद्रा काफी नाराज है और सोनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का मन बना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee-Sony मर्जर रद्द हो चुका है. इसके बाद ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने क्रिकेट मैचों के TV प्रसारण अधिकार के लिए डिज्नी स्टार के साथ 1.4 अरब डॉलर के लाइसेंसिंग समझौते खुद को अलग कर लिया है. इन दोनों ही मामलों में ZEE को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि तरफ जहां Sony ने शर्तों के उल्लंघन के लिए ZEE से 9 करोड़ डॉलर की मांग भी है. वहीं, डिज्नी स्टार भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है. अब ZEE के मानद अध्यक्ष (Chairman Emeritus) सुभाष चंद्रा ने बताया है कि उनका आगे का प्लान क्या है.

Sony की मंशा पर उठाए सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बातचीत में सुभाष चंद्रा ने कहा कि वह Sony के खिलाफ क्रिमिनल केस करने के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने सोनी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुनीत गोयनका सीईओ का पद छोड़ने के लिए तैयार थे. इसके बाद भी Sony ने जानबूझकर डील रद्द कर दी. उन्होंने कहा है कि वो सोनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दायर कर सकते हैं. गौरतलब है कि जिस दिन Zee-Sony Merger रद्द होने की खबर सामने आई थी, ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 30 प्रतिशत तक टूट गए थे.

ये भी पढ़ें - सर्दी के मौसम में ZEE पर मुश्किलों की बरसात, कानूनी कार्यवाही की तैयारी में Disney Star!

सभी शर्तें मानने को थे तैयार
सुभाष चंद्रा ने बताया कि वो सोनी की सभी शर्तें मानने के लिए तैयार थे, लेकिन उनका मकसद पहले ZEE को इस पूरी डील में व्यस्त रखना और फिर उसे ही दोषी बताकर खुद को अलग कर लेना था. माना जा रहा है कि आने वाले समय में ZEE की प्रमोटर फैमिली कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है. वर्तमान में फैमिली की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 26% है, जिसे बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जा सकता है. मालूम हो कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, जिसे अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट कहा जाता है, ने पिछले सोमवार को ZEE के साथ 10 अरब डॉलर के विलय समझौते को समाप्त करने की घोषणा की थी. समझौते के मुताबिक, जापान की कंपनी कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को विलय की गई इकाई में 1.56 अरब डॉलर का निवेश करना था. इस निवेश के साथ मर्जर के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी में उसकी बहुसंख्यक हिस्सेदारी हो जाती. 

...तो कानूनी कार्यवाही संभव
हाल ही में एंटरटेनमेंट की तरफ से डिज्नी स्टार (Disney Star) को सूचित किया गया है कि वो 2024-2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के TV अधिकारों के लिए उनके 1.4 बिलियन डॉलर के समझौते पर आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं है. जी के इस रुख के बाद 'द वॉल्ट डिज्नी' की भारतीय शाखा डिज्नी स्टार अगले कदम की तैयारी कर रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि रद्द किए गए समझौते में मध्यस्थता खंड (Arbitration Clause) शामिल है, तो डिज्नी स्टार को विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता कार्यवाही का सहारा लेना होगा. अन्यथा कंपनी क्षतिपूर्ति के लिए लिए कानूनी कार्यवाही शुरू कर सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago