होम / बिजनेस / अंबानी के हाथ रखते ही खूब दौड़ा इस कंपनी का शेयर, आज भी है संभावना

अंबानी के हाथ रखते ही खूब दौड़ा इस कंपनी का शेयर, आज भी है संभावना

सॉफ्टवेयर कंपनी सुबेक्स ने रिलायंस Jio के साथ हाथ मिलाया है, इसके बाद से कंपनी के शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कारोबारी दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी डील का शेयर बाजार पर असर पड़ता है. अब सॉफ्टवेयर कंपनी सुबेक्स (Subex) को ही ले लीजिए. मुकेश अंबानी की रिलायंस के हाथ रखते ही इस कंपनी का शेयर रॉकेट की तरह दौड़ने लगा. बुधवार को यह 20% की तेजी के साथ बंद हुआ और आज भी इसमें तेजी दिखने की संभावना है.

एक महीने में अच्छा रिटर्न
सुबेक्स (Subex) कस शेयर बुधवार को अपर सर्किट में फंसा रहा. ये शेयर 20% की तेजी के साथ 33.30 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो से समझौता करने के बाद. Subex का पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो शेयर में 42.69% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले एक महीने में इसने 35.92% और बीते पांच दिनों में 25.66% रिटर्न दिया है. BSE पर फर्म का मार्केट कैप बढ़कर अब 1,871.47 करोड़ रुपए हो गया है.

दोनों के बीच क्या है डील?
अब समझते हैं कि आखिर दोनों कंपनियों के बीच क्या डील हुई है. सॉफ्टवेयर कंपनी Subex के अनुसार, उसने अपने एआई ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म हाइपरसेंस के लिए Jio प्लेटफॉर्म से पार्टनरशिप की है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेलीकॉम कारोबार की 5G प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डील के तहत Jio प्लेटफॉर्म्स क्लोज्ड लूप नेटवर्क ऑटोमेशन, प्रोडक्ट परफॉरमेंस और कंज्यूमर एक्सपीरियंस एनालिटिक्स को सक्षम करने के लिए Subex के HyperSense के साथ मिलकर ग्लोबल लेवल पर टेलीकॉम को अपने क्लाउड नेटिव 5G कोर की पेशकश करेगा. JPL और Subex साझेदारी उद्यमों और उपभोक्ताओं के लिए एंड-टू-एंड 5G सेवाओं को सक्षम करने के नए अवसर प्रदान करेगी.

हो सकता है फायदे का सौदा
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिलायंस की मार्केट पर मजबूत पकड़ और Jio का लगातार फैलते नेटवर्क का फायदा Subex के शेयरों को मिल सकता है. रिलायंस के साथ Subex की साझेदारी से बाजार में यह संदेश गया है कि कंपनी के लिए आने वाला समय अच्छा होगा. ऐसे में उसके शेयर सेंटिमेंट के साथ ऊपर चढ़ सकते हैं. कहने का मतलब है कि Subex के शेयरों में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

12 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

12 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

7 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

7 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

12 hours ago