✕

होम / बिजनेस / सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी प्रचार करने पर होगी सख्त कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिया निर्देश

सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी प्रचार करने पर होगी सख्त कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिया निर्देश

गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों को सोशल और डिजिटल प्लेटफार्मों पर राष्ट्रविरोधी प्रचार की निगरानी बढ़ाने और गलत सूचनाओं के प्रसार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑपरेशन सिंदुर के तहत पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी प्रचार से जुड़ी पोस्ट भी सामने आ रही हैं, ऐसे में  गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों के लिए निर्देश जारी किया है. गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को सोशल और डिजिटल प्लेटफार्मों पर राष्ट्रविरोधी प्रचार की निगरानी बढ़ाने और गलत सूचनाओं के प्रसार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. यह सलाह पाकिस्तान द्वारा भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमा पार आतंकवादी शिविरों पर मिसाइल हमलों के बाद फैलाए जा रहे झूठे प्रचार के बीच दी गई है.

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों को निर्देशित किया है कि वे उन सोशल मीडिया खातों पर कड़ी कार्रवाई करें जो भारत के खिलाफ झूठी और गलत जानकारी फैला रहे हैं. मंत्रालय ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिया है कि यदि कहीं भी देश या विदेश से भारत के खिलाफ गलत प्रचार फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों की पहचान होती है, तो उन्हें तुरंत ब्लॉक किया जाए.

इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने सीमा क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन, सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है. मंत्रालय ने केंद्र और राज्यों के बीच संचार लिंक को मजबूत करने की भी अपील की है, खासकर उन राज्यों के साथ जिनमें संवेदनशील क्षेत्र हैं.

गृह मंत्रालय ने राज्यों से यह भी कहा है कि वे जनता में जागरूकता बढ़ाएं और अफवाहों का शीघ्र और प्रभावी तरीके से मुकाबला करें ताकि घबराहट न फैले.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

13 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

14 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

15 hours ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

13 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

13 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

14 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

15 hours ago