होम / बिजनेस / आरिज खंबाटा का वो बिजनेस मंत्र, जिसने रसना को हर घर की पसंद बना दिया

आरिज खंबाटा का वो बिजनेस मंत्र, जिसने रसना को हर घर की पसंद बना दिया

रसना अपने टेस्ट और कम कीमत के लिए पहचाना जाता है. उस जमाने में 5 रुपए के रसना के एक पैकेट से 32 गिलास सॉफ्ट ड्रिंक बन जाते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रसना ग्रुप के फाउंडर Ariz Pirojshah Khambata अब हमारे बीच नहीं हैं. उनका 85 साल की उम्र में निधन हो गया. 80 और 90 के दशक में रसना हर घर की पसंद था. कुछ और मिले या न मिले, लेकिन घरों में रसना जरूर मिलता था. इसका पूरा श्रेय आरिज खंबाटा को ही जाता है. कम कीमत और बेहतरीन स्वाद के चलते रसना इतना पॉपुलर हुआ कि लोग कहने को मजबूर हो गए - 'आई लव यू रसना'. 

1976 में पड़ी थी नींव 
रसना आज भी बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है. मार्केट में कई बड़ी कंपनियों की मौजूदगी और गला-काट प्रतिस्पर्धा के बावजूद रसना ने लोगों को अपना स्वाद भूलने नहीं दिया है. रसना की शुरुआत 1979 में हुई थी, मगर इसकी नींव सन 1976 में तब पड़ी, जब अहमदाबाद के खंबाटा परिवार ने रेडी-टू-सर्व कांसन्ट्रेट सॉफ्ट ड्रिंक्स तैयार करके ऑरेंज की एक वैरायटी ‘जाफे’ के नाम से लॉन्च किया. हालांकि, जब अरीज खंबाटा ने अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया, तो उन्होंने ‘जाफे’ का नाम बदलकर रसना कर दिया यानी - रस + जूस. इसके बाद हुई देश के सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत.

क्या था बिजनेस मंत्र? 
आरिज खंबाटा का बिजनेस मंत्र था - उत्पाद भारतीय परंपरा के अनुसार होना चाहिए और आम आदमी तक उसकी पहुंच होनी चाहिए. रसना में यह दोनों ही देखने को मिलते थे. रसना का बेहतरीन टेस्ट और कम कीमत ने इसे पूरे देश में फेमस कर दिया था. उस जमाने में 5 रुपए के रसना के एक पैकेट को 32 गिलास सॉफ्ट ड्रिंक में बदला जा सकता था. इस हिसाब से कीमत मात्र 15 पैसे प्रति गिलास पड़ती थी. यही वजह थी कि रसना हर घर की पसंद बन गया था. 

ब्रैंड प्रमोशन पर जोर 
आरिज खंबाटा ने ब्रैंड प्रमोशन पर भी जोर दिया. उन्होंने अपने प्रोडक्ट की टैग लाइन रखी - 'आई लव यू रसना' जो लंबे समय तक लोगों के दिलोदिमाग पर छाई रही. 80 और 90 के दशक में पले-बढ़े लोग शायद ही इसे कभी भूल पाएं. ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और कपिल देव जैसे कई सेलिब्रिटीज रसना के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं. हालांकि, आरिज खंबाटा उन लोगों में नहीं थे, जिनका पूरा ध्यान केवल विज्ञापनों पर रहता है. उनके लिए प्रोडक्ट क्वालिटी पहली प्राथमिकता था, इसलिए वह रसना और बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते थे. 

बाजार में इतनी हिस्सेदारी
आरिज ने विरासत में मिले कारोबारों को जमीन से आसमां पर पहुंचा था और अब परिवार की अगली पीढ़ी इसे आगे बढ़ा रही है. सॉफ्ट ड्रिंक कांसन्ट्रेट मार्केट में ब्रांड की हिस्सेदारी करीब 80% है, इसके बाद मोंडेलेज इंडिया-मार्केटेड टैंग का नंबर आता है. रसना दुनिया भर के 60 देशों में बेचा जाता है. देशभर में कंपनी के 9 प्लांट हैं. 26 डिपो, 200 सुपर-स्टॉकिस्ट और 5,000 स्टॉकिस्ट सहित कंपनी के पास 16 लाख आउटलेट्स का नेटवर्क है. कोका-कोला और पेप्सी जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए रसना ने जिस तरह से बाजार में अपनी पकड़ बनाई है, उसके लिए आरिज पिरोजशाह खंबाटा की कुशल रणनीतियां ही जिम्मेदार हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

21 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

20 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago