✕

होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन सकती है कमाई की गुंजाइश, तेजी के मिल रहे हैं संकेत!

आज इन शेयरों में बन सकती है कमाई की गुंजाइश, तेजी के मिल रहे हैं संकेत!

शेयर बाजार कल गिरावट से बाहर निकलने में कामयाब रहा. आज बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार पिछले दिनों छाई मायूसी से बाहर निकलते हुए कल तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 874.94 अंक चढ़कर 79,468.01 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 304.95 अंक मजबूत होकर 24,297.50 पर पहुंच गया. घरेलू स्तर पर हुई खरीदारी और वैश्विक स्तर पर मिले सधे हुए संकेतों के चलते बाजार खुद को संभालने में कामयाब रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील,  मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर फायदे में रहे, जबकि भारती एयरटेल, टाइटन और इंडसइंड बैंक जैसे शेयरों में गिरावट आई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Dr Lal PathLabs, Gokaldas Exports, Embassy Office Parks REIT, Cera Sanitaryware और KPR Mill में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव आज चढ़ सकते हैं और ऐसे में दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  इसी तरह, MACD ने Shriram Finance, Inox Wind Energy, MRF, Shakti Pumps,  SBI Life और Page Industries पर मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Natco Pharma, Ajanta Pharma, Deepak Fertilisers, Jubilant Ingrevia, Piramal Pharma, Bikaji Foods और Policybazaar शामिल हैं. इनके अलावा, आज BSE के शेयर पर भी नजर रखें. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का जून तिमाही में मुनाफा तीन गुना बढ़कर 265 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि रिवेन्यु सालाना आधार पर 149 प्रतिशत बढ़कर 674 करोड़ रुपए हो गया है. शानदार तिमाही नतीजों का कुछ न कुछ असर BSE के स्टॉक पर भी देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago