✕

होम / बिजनेस / कल बाजार ने खूब रुलाया, आज इन शेयरों में निवेश दे सकता है खुश होने का मौका!

कल बाजार ने खूब रुलाया, आज इन शेयरों में निवेश दे सकता है खुश होने का मौका!

शेयर बाजार कल बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार करते रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैश्विक स्तर पर मिले कमजोर संकेतों और मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार (Stock Market) कल गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 616.75 अंकों के तगड़े नुकसान के साथ 73502.64 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान यह 685.48 अंक तक लुढ़क गया था, लेकिन बाद में मामूली रिकवरी करने में सफल रहा. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 160.90 अंक फिसलकर 22,332.65 पर बंद हुआ. इस दौरान, टाटा स्टील और टाटा केमिकल्स सहित SBI, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और NTPC जैसे दिग्गज शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. 

इनमें आ सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शाया है. सबसे पहले बात करते हैं तेजी के संकेत वाले शेयरों की. Asian Paints, Divi's Laboratories, Linde India, REC, Power Finance Corporation और Colgate-Palmolive के भाव में आज उछाल देखने को मिल सकता है. यानी आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Supreme Industries, KEC International, M&M, Bosch, Triveni Turbine और Tube Investments पर मंदी का रुख दर्शाया है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Bharti Airtel, Tata Consumer Products, Bajaj Auto, Cipla, Grasim Industries और Sun Pharma शामिल हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि कल यानी सोमवार को इनमें से अधिकांश शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. सन फार्मा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज ही ऐसे शेयर रहे, जो जो गिरावट वाले बाजार में भी मजबूती के साथ बंद हुए. वहीं, IIFL Finance सहित Sterlite Tech, Campus Activewear, GMM Pfaudler, Sharda, Cropchem, Polyplex Corporation और Orient Refractories में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.