होम / बिजनेस / Stocks In News: खबरों के दम पर इन शेयरों में आज हो सकती है कमाई

Stocks In News: खबरों के दम पर इन शेयरों में आज हो सकती है कमाई

आज चीन और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे उस पर बाजार की नजर रहेगी. SGX Nifty की शुरुआत भी आज गिरावट पर हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज एक दिन की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार खुलेंगे. ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो अच्छे नहीं दिख रहे हैं. कल अमेरिकी बाजारों में फिर से गिरावट दिखाई दी. नैस्डेक तीसरे दिन भी 1.2 परसेंट टूटा. आज चीन और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे उस पर बाजार की नजर रहेगी. SGX Nifty की शुरुआत भी आज गिरावट पर हुई है.

ग्लोबल संकेतों के अलावा खबरों में कौन से शेयर रहने वाले हैं, जो आपको कमाई करके दे सकते हैं, एक नजर डालते हैं 

नतीजे आए, अब दिखेगी हलचल

Bharti Airtel के नतीजे मिले जुले आए हैं. कंपनी का मुनाफा 20 परसेंट गिरा है, आय में 4 परसेंट की बढ़त दिखी है, ARPU 178 से बढ़कर 183 रुपये हो गया है. मार्जिन पर कोई असर नहीं हुआ है. आज इसके शेयर फोकस में रहेंगे

City Union Bank के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं, मुनाफा 30 परसेंट बढ़ा है, ब्याज से आय भी 17 परसेंट बढ़ी है और प्रॉविजिंग में भी कमी आई है. ग्रॉस NPA और नेट NPA में हल्की कमी आई है. इसके शेयरों मे आज खरीदारी देखी जा सकती है

ABB India के नतीजे अच्छे आए हैं, मुनाफा 99 परसेंट बढ़ा है. आय में 44 परसेंट का उछाल है. मार्जिन भी 6 परसेंट से बढ़कर 9.7 परसेंट रहा है. इसके शेयरों में आज उछाल दिखाई दे सकता है 

Samvardhan Motherson के नतीजे मिले जुए आए हैं, मुनाफा 51 परसेंट गिरा है, आय में 9 परसेंट का इजाफा दिखा है. मार्जिन में भी कटौती रही है 

Tata Chemicals के नतीजे काफी शानदार आए हैं. मुनाफा 104 परसेंट के साथ दोगुना हो चुका है, आय करीब 34 परसेंट बढ़ी है. मार्जिन 20 परसेंट से बढ़कर 25 परसेंट हो गया है. आज इसमें खरीदारी देखने को मिल सकती है 

NALCO के जून तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमनों से कमजोर रहे हैं, मुनाफा 66 परसेंट बढ़ा है, आय 53 परसेंट बढ़ी है, मार्जिन बिना बदलाव के 23 परसेंट पर बना हुआ है. इसके शेयरों पर आज फोकस रहेगा 

आज आएंगे नतीजे
आज भी कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, इसमें Hindalco, Tata Consumer, Coal India, Eicher Motors शामिल है. इसके अलावा Pidilite Industries, IRCTC, Abbott Inida, Patanjali Foods, Max Healthcare, Zydus Lifesciences, NHPC, Cummins India, Aarti Industries, IRFC के जून तिमाही के नतीजे भी आज ही आएंगे.

खबरों में शेयर 

JSW Steel को भी आज फोकस में रखिएगा, जुलाई में क्रूड स्टील का उत्पादन बढ़कर 15.69 लाख टन हो गया है

SpiceJet को लेकर खबर थी कि कुछ बैंकों ने हाई रिस्क पर रखा है, कंपनी की ओर से सफाई आई है कि ये खबर गलत है, कंपनी के किसी लोन को किसी बैंक ने हाई रिस्क पर नहीं रखा है. 

Samvardhan Motherson की 16 अगस्त की बोर्ड बैठक में बोनस शेयर पर विचार होगा. 

Granuels India के बोर्ड ने 63 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दे दी है. ये शेयर बायबैक 400 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगा, जो कि मौजूदा भाव से 27 परसेंट प्रीमियम पर है 

eClerx Services को हर 2 शेयर के बदले 1 बोनस शेयर देने की मंजूरी मिली है. ये शेयर आज फोकस में रहने वाला है 

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago