होम / बिजनेस / Stocks In News: आज इन खबरों वाले शेयरों पर लगाएं दांव, कमा सकते हैं मुनाफा

Stocks In News: आज इन खबरों वाले शेयरों पर लगाएं दांव, कमा सकते हैं मुनाफा

ग्लोबल मार्केट के अलावा आज आपको खासतौर पर किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां खबरों के दम पर एक्शन दिख सकता है, एक नजर डालते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है, आज इसमें थोड़ी सुस्ती के संकेत हैं. ग्लोबल मार्केट के संकेतों पर नजर डालें तो कल अमेरिकी बाजार दायरे में कारोबार करते नजर आए. डाओ जोंस करीब करीब फ्लैट बंद हुआ, नैस्डेक में आधा परसेंट की गिरावट रही, एशियाई बाजारों में जापाना का निक्केई में 2 परसेंट की तेजी है, क्योंकि कल निक्केई बंद था. SGX Nifty में आज सुस्ती दिख रही है. 

ग्लोबल मार्केट के अलावा आज आपको खासतौर पर किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, जहां खबरों के दम पर एक्शन दिख सकता है, एक नजर डालते हैं

कल नतीजे आए, आज दिखेगा असर
Apollo Hospital के नतीजे उम्मीद से कमजोर आए हैं, मुनाफा 35 परसेंट गिरा है, आय में सिर्फ 1 परसेंट का इजाफा हुआ है. मार्जिन भी 13.8 परसेंट से गिरकर 13 परसेंट पर आ गया है, आज इसके शेयरों पर दबाव दिख सकता है

Aurbindo Pharma के नतीजे अनुमान से कम आए हैं, मुनाफा 32.4 परसेंट गिरा है, आय में 9.4 परसेंट का इजाफा रहा है. मार्जिन 21.2 परसेंट से घटकर 15.1 परसेंट रहा है, आज इसके शेयरों पर भी दबाव देखने को मिल सकता है

Phoenix Mills के नतीजे अनुमान के मुताबिक आए हैं. कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है. आय में 188 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. मार्जिन 38 परसेंट से बढ़कर 56 परसेंट पर आ गया है. आज इसके शेयरों में खरीदारी दिख सकती है 

Aster DM Helath के जून तिमाही के नतीजे अच्छे आए हैं, कंपनी का मुनाफा 54 परसेंट बढ़ा है, आय में भी 12 परसेंट का उछाल है. मार्जिन में हल्की गिरावट है, 12 परसेंट से घटकर अब 11.8 परसेंट पर आ गया है

Gujarat Ambuja Exports के नतीजे मिले जुले हैं, आय में 24 परसेंट का उछाल है लेकिन मुनाफा बिल्कुल फ्लैट है. मार्जिन में गिरावट देखने को मिला है. 16.4 परसेंट से घटकर ये 16.1 परसेंट पर आ गया है.

Garden Reach Shipbuilders के नतीजे काफी शानदार रहे हैं, मुनाफा 2.4 गुना बढ़ा है, आय में 90.6 परसेंट का उछाल है और मार्जिन 0.6 परसेंट से बढ़कर 5.7 परसेंट पर आ गया है. ये शेयर आज फोकस में रह सकता है

आज आएंगे नतीजे 
आज निफ्टी की चार कंपनियों के नतीजे आएंगे, इसमें Divis Lab, Hero Moto, Grasim, ONGC शामिल है. इसके अलावा कई और कंपनियों के नतीजे आएंगे. Apollo Tyres, PFC, Info Edge, Bharat Dynamics, Finolex Cables, NLC, Balaji Amines, Hindustan Aeronautics, Bajaj Electricals, Repco Home Finance, Amrutanjan Healthcare, Kolte-Patil, Zee Entertainment, Astral Polytechnik, India Cements, Sun TV, Shriram Properties, Wockhardt, Life Insurance Corporation of India, Campus Activewear, GMDC, Supriya Life Science, Muthoot Finance, Prime Focus, Indiabulls Real Estate, Inox Wind, Dilip Buildcon शामिल हैं. 

खबरों वाले शेयर 

आज SJVN Limited के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा

AB Capital आज फोकस में रहेगा क्योंकि ADIA यानी अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी AB वेल्थ में 10 परसेंट हिस्सा लेगी. ADIA कंपनी में 665 करोड़ रुपये का निवेश  करेगी

IB Real Estate की भी आज बोर्ड बैठक है जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए कनवर्टिबल, नॉन-कनवर्टिबल डेट सिक्योरिटीज जारी करने और फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा. 

Sterling & Wilson के प्रमोटर शापूरजी पालोनजी OFS के जरिए 1.25 परसेंट हिस्सा बेचेंगे. ये हिस्सेदारी 270 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची जाएगी 

Balaji Amines भी आज फोकस में रखिएगा, कंपनी ने बालाजी स्पेश्यालिटिी के IPO के लिए सेबी से मंजूरी मांगी है. 

आज जुलाई के रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे और जून के IIP के आंकड़े आएंगे. 

VIDEO: फिल्मों में क्या मतलब है U, U/A, A और S सर्टिफिकेट का?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

5 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

9 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

9 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

6 hours ago