होम / बिजनेस / Stocks In News: खबरों के दम पर आज ये शेयर रहेंगे फोकस में, कमा सकते हैं मुनाफा

Stocks In News: खबरों के दम पर आज ये शेयर रहेंगे फोकस में, कमा सकते हैं मुनाफा

आज रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी पर बाजार की नजर होगी, ये आज का सबसे बड़ा इवेंट है, ब्याज दरों में बढ़ोतरी कितनी होगी इसके अलावा रिजर्व बैंक की कमेंट्री पर भी फोकस होगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कल अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. आज भारतीय बाजारों के लिए कई अहम ट्रिगर हैं. बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अचानक से ही ब्याज दरों में 0.50 परसेंट की बढ़ोतरी कर दी है. अमेरिकी बाजार भी फ्लैट बंद हुए हैं और कच्चा तेल भी 95 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है. 

इसके अलावा ऐसे कौन से खबरों वाले शेयर हैं जिन पर आपको नजर रखनी चाहिए, जहां दांव लगाकर आप पैसा कमा सकते हैं. चलिए देखते हैं 

कल नतीजे आए, आज दिखेगा असर 
Adani Enterprises के जून तिमाही के नतीजे कल आए हैं, नतीजे काफी शानदार आए हैं, कंपनी का मुनाफा 73 परसेंट बढ़ा है, आय में 3.2 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि मार्जिन करीब करीब फ्लैट ही रहा है. 

GSPL के जून तिमाही के नतीजे कल आए हैं, नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक ही रहे हैं. मुनाफा 16.6 परसेंट बढ़ा है, आय में 11 परसेंट ग्रोथ देखने को मिली है. मार्जिन में करीब 4 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. इस शेयर में आज खरीदारी दिख सकती है

REC के नतीजे ठीक-ठाक ही आए हैं, कंपनी का मुनाफा करीब 9 परसेंट बढ़ा है. ब्याज आय में 2.6 परसेंट का इजाफा हुआ है. इसके शेयरों को फोकस में रखिएगा 

Balkrishna Industries के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर आए हैं. मुनाफा 7.3 परसेंट गिरा है. आय में 45 परसेंट की ग्रोथ दिखी है. हालांकि मार्जिन में बड़ी गिरावट आई है. 

LIC Housing Finance के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं, मुनाफा 6 गुना बढ़ा है, ब्याजआय में 26.3 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. नतीजों के दम पर इस खबर में हलचल दिख सकती है

Manappuram Finance के नतीजे खराब आए हैं, कंपनी का मुनाफा 35.5 परसेंट गिरा है, ब्याज आय में भी 7 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. शेयर बार दबाव देखने को मिल सकता है 

आज आएंगे नतीजे
आज भी कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं. Titan Company, Mahindra & Mahindra, FSN E-commerce Ventures, One97 Communications, Alkem Laboratories, Petronet LNG, NMDC, Aditya Birla Fashion और Motherson Sumi आज अपने नतीजे जारी करेंगी 

खबरों पर नजर 
आज रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी आएगी, रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कितनी कटौती करता है इस पर बाजार की नजर रहेगी. ग्रोथ और महंगाई पर रिजर्व बैंक की कमेंट्री पर भी फोकस होगा.

Minda Industries का नाम बदलकर अब UNO Minda Limited हो जाएगा

सरकार ने फूड ग्रेड हेक्सेन के इंपोर्ट की शर्तों में हल्की छूट दी है, इसका फायदा FMCG, फार्मा कंपनियों मिलेगा. Sun Pharma, HUL, Nestle जैसी कंपनियां फोकस में रहेंगी

Emami, Hul जैसी कंपनियां आज फोकस में रहेंगी क्योंकि सरकार ने तेल कंपनियों से दाम घटाने के लिए कहा है. इसका FMCG कंपनियों पर असर दिख सकता है

HCC का शेयर आज फोकस में रहने वाला है, कंपनी के बोर्ड ने NCD और QIP के जरिए  फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है. NCD के जरिए 841 करोड़ और QIP के जरिए 500 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली है


GMM PFAUDLER भी आज फोकस में रहने वाला है, क्योंकि कंपनी ने GMM Internationl में हिस्सेदारी 46 परसेंट बढ़ाई है. ये डील 344 करोड़ रुपये में हुई है


Spicejet को आज फोकस में रखना होगा, क्योंकि एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन के 3 विमानों का रजिस्ट्रेशन 5 दिन के लिए रद्द कर दिया है. शेयर पर दबाव दिख सकता है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

11 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

11 hours ago