होम / बिजनेस / Stocks In News: खबरों के दम पर इन शेयरों में होगी कमाई, लगा सकते हैं दांव

Stocks In News: खबरों के दम पर इन शेयरों में होगी कमाई, लगा सकते हैं दांव

अमेरिकी बाजारों के अलावा एशियाई बाजारों में भी रौनक है. SGX NIFTY आज अच्छी के साथ खुला है. कच्चा तेल भी 4% गिरकर $97 के पास आ चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तेजी जारी है. कल भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. आज भी ग्लोबल मार्केट्स से संकेत काफी अच्छे हैं. अमेरिकी बाजारों में दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को जबरदस्त रिबाउंड देखने को मिला. डाओ जोंस 400 अंक उछलकर बंद हुआ. नैस्डेक में भी 2.5 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. अमेरिकी बाजारों के अलावा एशियाई बाजारों में भी रौनक है. SGX NIFTY आज अच्छी के साथ खुला है. कच्चा तेल भी 4% गिरकर $97 के पास आ चुका है.

कल आए नतीजे, आज दिखेगा असर 
Vodafone Idea के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. आय में 1.7 परसेंट की मामूली बढ़त है. कंपनी का घाटा 11 परसेंट और बढ़ा है. ARPU 124 रुपये से बढ़कर 128 रुपये हो गया है, ये शेयर फोकस में रहेगा

PI Indistries के जून तिमाही के नतीजे भी कमजोर रहे हैं. मुनाफा 40 परसेंट बढ़ा है, आय में 29 परसेंट की ग्रोथ है. मार्जिन में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. ये शेयर आज फोस में रखना चाहिए 

Interglobe Aviation के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से बेहतर आए हैं. आय में 60 परसेंट का इजाफा हुआ है, घाटा में कटौती हुई है. मार्जिन 2.1 परसेंट से बढ़कर 5.6 परसेंट हो गया है. 

Lupin के नतीजे खराब आए हैं. मुनाफा पॉजिटिव से निगेटिव हो गया है. आय में 11.6 परसेंट बढ़ी है. लेकिन मार्जिन 22 परसेंट से गिरकर 6.2 परसेंट रही है. इस शेयर पर आज दबाव देखने को मिल सकता है 

Gujarat Gas के नतीजे भी कमजोर आए हैं. मुनाफा 14 परसेंट गिरा है. आय में 10 परसेंट का उछाल है. मार्जिन 14.9 परसेंट से गिरकर 11.7 परसेंट रहा है, आज शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है

आज आएंगे नतीजे 
आज भी कई बड़ी और छोटी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं. Britannia Industries, GAIL India, Adani Enterprises, LIC Housing Finance, Dabur India, Alembic Pharmaceuticals, Adani Total Gas, Aarti Surfactants, Aptech, Balkrishna Industries के नतीजे आज आएंगे

इसके अलावा  Balrampur Chini Mills, BEML, Berger Paints India, Bharat Heavy Electricals, Blue Star, Container Corporation of India, Dalmia Bharat, Edelweiss Financial Services, Glenmark Life Sciences, Gujarat State Petronet, Krsnaa Diagnostics, Manappuram Finance, Praj Industries, REC के नतीजे भी आज आएंगे. 

खबरों वाले शेयर 
1. Wipro ने Nokia के साथ 5 साल का एक स्ट्रैटिजिक करार किया है. ये करार ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज डिलिवरी के लिए किया गया है. इस खबर के दम पर विप्रो के शेयरों में आज तेजी देखी जा सकती है

2. Bharti Airtel ने भी नोकिया के साथ 5G को स्थापित करने के लिए करार किया है. करार 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए हुआ है. 

3. AU Small Finance Bank ने QIP लॉन्च कर दिया है. इसका फ्लोर प्राइस 590.84 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. QIP के जरिए 20 .3 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है. कंपनी के एमडी संजय अग्रवाल 75 लाख शेयर बेचेंगे. 

4. Hindalco की सब्सिडियरी नोवेलिस की आय 390 करोड़ डॉलर से बढ़कर 510 करोड़ डॉलर रही है. कंपनी के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिल सकती है. 

5. Uber ने Zomato में 7.8 परसेंट हिस्सा बेचा है. ये शेयर 50.44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए हैं. हालांकि ये खबर कल आ गई थी. इसका असर आज भी देखने को मिल सकता है

6. SP Apparels का बोर्ड 11 अगस्त को शेयरबायबैक को लेकर बैठक करने वाला है. 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

12 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

12 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

7 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

7 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

12 hours ago