होम / बिजनेस / Stocks In News: ये शेयर आज रहेंगे फोकस में, खबरों के दम पर कमाकर देंगे मुनाफा

Stocks In News: ये शेयर आज रहेंगे फोकस में, खबरों के दम पर कमाकर देंगे मुनाफा

भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल मार्केट से संकेत मिले जुले हैं. आज भी कई कंपनियों के नतीजे आने वाले है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुए थे. आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत मिले जुले हैं. शुक्रवार को डाओ जोंस 76 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ. नैस्डेक में हालांकि 0.5 परसेंट की गिरावट रही. SGX Nifty की शुरुआत आज सुस्त हुई है. बाजार में आज किन शेयरों पर फोकस रखना चाहिए, खबरों के दम पर किन शेयरों में आज हलचल दिख सकती है. एक नजर डालते हैं.

नतीजे आए, दिखेगा असर 

SBI के नतीजे बाजार की उम्मीदों से थोड़ा कमजोर रहे हैं, मुनाफा 6.7 परसेंट गिरा है, ब्याज से आय में करीब 13 परसेंट का उछाल है, प्रॉविजनिंग 15 परसेंट तक घटी है. कंपनी के नेट इंट्रेस्ट मार्जिन में भी हल्की गिरावट रही है, आज इसके शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है

BPLC के नतीजे बेहद खराब आए हैं. घाटा अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि आय में 16 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. कंपनी की GRM में सुधार है, ये 27.5 डॉलर पहुंच गया है

HPCL के नतीजे भी खराब रहे हैं, कंपनी का घाटा 10,196 करोड़ रुपये हो गया है, हालांकि आय में 17 परसेंट का इजाफा हुआ है. कंपनी की GRM काफी कमजोर हैं, ये 16.6 डॉलर रही है. आज इसके शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है

NMDC के नतीजे बाजार की उम्मीद से बेहतर आए हैं. कंपनी का मुनाफा हालांकि 55 परसेंट घटा है, लेकिन घाटा अनुमान से कम रहा है. इसी तरह आय में भी 27 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई है. लेकिन ये अनुमान से कम घटा है. 

Amara Raja Battery के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं. कंपनी का मुनाफा 5.6 परसेंट बढ़ा है, आय में 39 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके शेयरों में आज हल्की खरीदारी होते हुए दिख सकती है. 

Marico के नतीजे भी बाजार की उम्मीद से अच्छे आए हैं, मुनाफा 3 परसेंट बढ़ा है, आय में 1 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है. मार्जिन 19 परसेंट से बढ़कर 20.6 परसेंट हो गया है. आज इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है 

आज आएंगे नतीजे 
आज भी कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे, इसमें Adani Ports, Bharti Airtel, Power Grid, City Union Bank, Indian Hotels, AstraZeneca Pharma, HUDCO शामिल हैं, इसके अलावा JK Tyre, Kalyani Steels, KRBL, Narayana Hrudayalaya, NALCO, NESCO, Prataap Snacks, Sundaram Finance,Suven Pharma, Torrent Power
Whirlpool of India,Ircon InternationaL के नतीजे भी आज आएंगे.

खबरों वाले शेयर 
1. RIL की सालाना जनरल मीटिंग यानी AGM की बैठकों का ऐलान हो चुका है, 29 अगस्त को AGM होगी, इसमें कंपनी का ऐलान करती है इस पर सभी की नजरें होंगी.  

2. Tata Motors ने गुजरात के साणंद में फोर्ड के प्लांट को 725 करोड़ रुपये में खरीदा है. आज इस खबर के दम पर शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है. 

3. SJVN ने महाराष्ट्र में 200 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है. प्रोजेक्ट को बनाने की अनुमानित लागत 1200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. 

4. Navin Flourine के प्रमोटर्स ने 1.5 लाख शेयर बेचे हैं, इस खबर के दम पर शेयर को फोकस में रखिएगा. 

5. LIC ने Maruti Suzuki में हिस्सेदारी 6.21 परसेंट से घटाकर 4.20 परसेंट कर दिया है 

6. Bharat Dynamics में LIC ने अपना हिस्सा 6.43 परसेंट से घटाकर 4.43 परसेंट कर दिया है. 

7. Birlasoft Tech में Axis MF ने 0.18 परसेंट हिस्सा खरीदा है. 

8. Nykaa के बोर्ड ने Iluminar Media को खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है. खबर में आज हलचल दिख सकती है 

9. Siemens ने Sunsole Renewables में 1.4 करोड़ करोड़ रुपये का निवेश किया है, निवेश के बाद कुल शेयरहोल्डिंग 26 परसेंट हो जाएगी. ये शेयर आज फोकस में रहेगा. 

10. NHPC 10 अगस्त को एक बोर्ड बैठक करने वाली है, इसमें मोनेटाइजेशन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है, इस खबर के चलते शेयरों पर असर दिख सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

1 day ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

1 day ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

2 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

6 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

8 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

8 hours ago