होम / बिजनेस / Stocks In News: इन खबरों वाले शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, कमा सकते हैं मुनाफा

Stocks In News: इन खबरों वाले शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, कमा सकते हैं मुनाफा

नतीजों का सीजन खत्म हो रहा है, बीते दिनों कई कंपनियों के नतीजे आए, कई खबरों वाले शेयर भी हैं जिन पर आप आज दांव लगा सकते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: लंबे वीकेंड के बाद आज भारतीय शेयर बाजार खुलेंगे. अमेरिकी बाजार सोमवार का अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं डाओ जोंस 151 अंक चढ़कर बंद हुआ है. शुक्रवार से लेकर अबतक डाओ में 575 अंकों की तेजी आ चुकी है. SGX Nifty भी आज पॉजिटिव खुला है. हालांकि चीन के रिटेल बिक्री के आंकड़े और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े आए थे, जो कि निराशाजनक रहे.     

इसके अलावा घरेलू फ्रंट पर किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए, खबरों के दम पर किन शेयरों पर दांव लगा सकते हैं, एक नजर डालते हैं 

नतीजे आए, दिखेगा एक्शन 
LIC के जून तिमाही के नतीजे भी आए हैं, नेट प्रीमियम इनकम में 20 परसेंट का इजाफा आया है, मुनाफा 24.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 603 करोड़ रुपये हो गया है, AUM, VNB मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखी गई है. 

ONGC के नतीजे मिले जुले रहे हैं, जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 72 परसेंट बढ़ा है, आय में 23 परसेंट का इजाफा हुआ है. 

Hero MotoCorp के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर आए हैं, मुनाफा 71 परसेंट बढ़ा है, आय में 53 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है.  मार्जिन 9.4 परसेंट से बढ़कर 11.2 हो गया है. आज इसके शेयरों पर फोकस रहेगा.

Apollo Tyres के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं, कंपनी का मुनाफा 49 परसेंट बढ़कर आया है, आय में करीब 30 परसेंट का उछाल है. आज इसके शेयरों में तेजी दिख सकती है

Muthoot Finance के जून तिमाही के नतीजे खराब रहे हैं, कंपनी का मुनाफा 17.4 परसेंट गिरा है, ब्याज से होने वाली आय में भी 9.5 परसेंट की गिरावट है. आज इसके शेयरों पर दबाव दिख सकता है

Astral का मुनाफा 20 परसेंट बढ़ा है, आय में 73 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है. हालांकि मार्जिन गिरावट देखने को मिली है, ये 18.5 परसेंट से घटकर 14.2 परसेंट रहा है.

Hind Copper का जून तिमाही में मुनाफा 24 परसेंट बढ़ा है, आय में भी 30 परसेंट का इजाफा है. लेकिन मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है, ये 45 परसेंट से घटकर 36 परसेंट पर आ गया है. 

JK Cement के नतीजे बाजार की उम्मीदों के मुताबिक आए हैं, मुनाफा 24 परसेंट गिरा है, आय में 32.6 परसेंट की तेजी है

खबरों वाले शेयर 
M&M ने यूके में स्टेट ऑफ द आर्ट EV डिजाइन स्टूडियो Mahindra Advanced Design Europe खोला है. 

SBI ने MCLR में 20 की बढ़ोतरी कर दी है. यानी लोगों की EMI अब बढ़ जाएगी. छोटी अवधि के लिए ब्याज दर 7.35%, 6 महीने के लिए 7.65%, 2 साल की अवधि के लिए 7.90% और तीन साल के लिए 8% 

DFM Foods के प्रमोटर्स Advent International ने कंपनी को डीलिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है. 

Sun Pharma मोहाली फैसिलिटी में USFDA ने 3 अगस्त से 12 अगस्त के दौरान जांच की थी, जिसके बाद 6 आपत्तियां जारी की हैं. 

Sterling & Wilson के शेयरों पर आज नजर रखना चाहिए, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आज OFS का आखिरी दिन है. इसका फ्लोर प्राइस 270 रुपये का है. 

Syrma IPO पहले दिन 37 परसेंट भरा है, रिटेल हिस्सा 69 परसेंट भरा है और NII हिस्सा 13 परसेंट भरा है. 

VIDEO: पुलिस की लाठियों से किया गया स्वागत पर्यटकों का

टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

48 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 hour ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

4 hours ago

बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

48 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.