होम / बिजनेस / आज शेयर बाजार में कहां बन रहे हैं कमाई के मौके, खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे ये शेयर

आज शेयर बाजार में कहां बन रहे हैं कमाई के मौके, खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे ये शेयर

वीकेंड में कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आएं हैं. जिसमें Reliance, ICICI Bank, Infosys जैसी कंपनियां शामिल हैं. इन पर आज फोकस रहेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट्स से संकेत अच्छे नहीं हैं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा, डाओ जोंस करीबी आधा परसेंट, नैस्डेक करीब 2 परसेंट और S&P 500 भी करीब 1 परसेंट टूटकर बंद हुए. तीन दिनों की तेजी के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखी गई. SGX Nifty आज सुबह दबाव के साथ खुला है. 

ग्लोबल संकेतों से अलग खबरों के दम पर कौन से शेयर आज चल सकते हैं या जिसमें हलचल दिख सकती है, एक नजर डालते हैं 

वीकेंड में आए दिग्गज कंपनियों के नतीजे 
वीकेंड में कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आएं हैं. जिसमें Reliance Industries के नतीजे बाजार की उम्मीदों से थोड़ा कमजोर रहे हैं.  Reliance Industries का मुनाफा करीब 2 परसेंट बढ़ा है, जबकि आय में 5.8 परसेंट की बढ़ोतरी रही है.  Reliance Jio का मुनाफा 5 परसेंट बढ़ा है, इसका ARPU 167 से बढ़कर 175.7 रुपये रहा है. 
शनिवार को ICICI Bank ने काफी अच्छे नतीजे पेश किए हैं, कंपनी का मुनाफा करीब 50 परसेंट बढ़ा है. ब्याज से आय यानी NII में 21 परसेंट का उछाल आया है. प्रॉविजनिंग भी 60 परसेंट घटी है. बैंक के ग्रॉस NPA में भी गिरावट दर्ज हुई है. यानी हर मोर्चे पर बैंक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके शेयर पर नजर रखनी चाहिए.
Kotak Mahindra Bank के नतीजे भी अच्छे रहे हैं. मुनाफा 26 परसेंट बढ़ा है. ब्याज से आय में 19 परसेंट की बढ़ोतर है, जबकि प्रॉविजनिंग 96 परसेंट घटी है. इसके शेयरों में पर आज फोकस बनाकर रखना चाहिए. 
दिग्गज आटी कंपनी Infosys के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. मुनाफा 5.7 परसेंट गिरा है. आय में हालांकि 6.8 परसेंट की ग्रोथ देखी गई है, डॉलर आय में करीब 4 परसेंट का इजाफा हुआ है. इंफोसिस ने मार्जिन गाइडेंस में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया है. 
JSW Steel के नतीजे बाजार के अनुममानों से थोड़े कमजोर आए हैं, कंपनी का मुनाफा 85 परसेंट गिरा है, आय में 32 परसेंट का उछाल है. हालांकि मार्जिन में भारी कटौती आई है. ये 36 परसेंट से गिरकर 11 परसेंट पर आ गया है. आज इसके शेयरों पर नतीजों का असर दिख सकता है, इस पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है. 

आज इन कंपनियों के नतीजों पर नजर
आज भी कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं, इसमें Axis Bank, Tech Mahindra, Tata Steel, Canara Bank और IEX शामिल हैं, इन पर नजर बनाकर रखिएगा.   

खबरों के दम पर होगी हलचल 
BEL को भारत सरकार से 2500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, खबर के दम पर इस शेयर में आज कुछ हलचल देखी जा सकती है
Tata Motors को DTC से 1500 बसों के लिए ऑर्डर मिला है. कंपनी 12 साल तक बसों की सप्लाई और मेंटेनेंस करेगी. खबर के दम पर इस शेयर में आज हलचल दिख सकती है. 
Maruti Suzuki ने Ertiga की कीमतों में 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. शेयर को फोकस में रखिएगा.
Sigachi के हेल्थ डिवीजन के लॉन्च को मंजूरी मिली है. इस फोकस बनाकर रखिएगा
Vodafone Idea पर नजर बनाकर रखिएगा, क्योंकि यूरोप पैसिफिक को 42.77 करोड़ वॉरंट्स जारी करने की मंजूर मिल गई है, कंपनी इसके जरिए 436 करोड़ रुपये जुटाएगी. 
SMS Pharma आज फोकस में रहेगा, Ibuprofen के लिए CEP मंजूरी मिली है. 
Vedanta के डिविडेंड के लिए शेयर खरीदने का आज आखिरी दिन है, डिडिवेंड का भाव 19.50 रुपये प्रति शेयर है. 
GAIL के बोर्ड की बोनस शेयरों पर फैसला करने के लिए 27 जुलाई को बैठक है, शेयर फोकस में रहेगा 
HUL ने उत्तर प्रदेश के सुमेरपुर में नई फ्रैक्ट्री की शुरुआत की है. इस फैक्ट्री में 2025 तक 700 करोड़ रुपये तक निवेश की योजना है. 

VIDEO: भारतीय तेजी से छोड़ रहे अपनी नागरिकता


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

19 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

21 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

21 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

30 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

14 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

52 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

37 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

45 minutes ago