होम / बिजनेस / आज किन शेयरों पर दांव लगाने से पूरी होगी मुनाफे की आस? जानें यहां 

आज किन शेयरों पर दांव लगाने से पूरी होगी मुनाफे की आस? जानें यहां 

आज यानी बुधवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, आज कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 159.40 अंक चढ़कर 63,327.70 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 61.25 अंकों के उछाल के साथ 18,816.70 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स और HDFC लाइफ के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. आज यानी बुधवार की बात करें, तो बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में आज तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में Tata Motors, Jamna Auto और Hindustan Copper के साथ बैंकिंग सेक्टर के दो शेयर - 
Central Bank, और UCO Bank भी शामिल हैं. टाटा मोटर्स में कल भी 3 प्रतिशत की तेजी आई थी. ये शेयर फिलहाल 583.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और अपने 52 वीक के हाई लेवल 583.95 रुपए से बस कुछ ही पीछे है. जमना ऑटो में मंगलवार को शानदार करीब 11% का उछाल आया. 106.45 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 8.29% ऊपर चढ़ चुका है. इसी तरह हिंदुस्तान कॉपर के लिए भी मंगलवार शुभ रहा. शेयर करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ 117.20 रुपए पर बंद हुआ.

इनमें आ सकती है गिरावट
Central Bank के शेयर भी कल 5.44% उछाल लगाकर 29.05 रुपए पर पहुंच गए. पिछले 5 दिनों में इसने 7.39% और एक महीने में 10.04% का रिटर्न दिया है. UCO बैंक का शेयर मंगलवार को लगभग साढ़े 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27.85 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 3.72% और एक महीने में 6.10% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है. अब गिरावट के संकेत वाले शेयरों पर नजर डालते हैं. MACD के अनुसार, आज M&M, ACC, Aurobindo Pharma और United Spirit के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
इनके अलावा कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी भी देखने को मिल रही है. सीधे शब्दों में कहें तो निवेशक उन्हें खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस लिस्ट में Engineers India, Rolex Rings, Mazagon Dock Shipbuilders और KPR Mill शामिल हैं. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. यानी निवेशक उन शेयरों को बेचना चाहते हैं. Zee Entertainment के साथ ही Kore Digital और MK Proteins में काफी बिकवाली देखने को मिल रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

4 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

4 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

6 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

6 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

8 hours ago

बड़ी खबरें