✕

होम / बिजनेस / उतार-चढ़ाव वाले बाजार में आज इन शेयरों में मिल सकता है जेब भारी करने का मौका!

उतार-चढ़ाव वाले बाजार में आज इन शेयरों में मिल सकता है जेब भारी करने का मौका!

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी एक संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव जारी है. बाजार कभी छलांग मारता है, तो कभी  नीचे खिसक जाता है. गुरुवार यानी कल मार्केट नरमी के साथ बंद हुआ. दरअसल, जून तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सावधानी बरत रहे हैं और कल उन्होंने प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली की. इसके चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27.43 अंक गिरावट के साथ 79,897.34 अंक पर बंद हुआ. हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसमें अच्छी तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में यह बढ़त कायम नहीं रख पाया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 8.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,315.95 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें आ सकता है उछाल 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Kaveri Seed Company, Avenue Supermarts, Go Digit General Insurance,  PB Fintech और India Glycols में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने CE Info Systems, Hitachi Energy India, Whirlpool India, Apar Industries, Info Edge और Raymond में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, CE Info Systems के शेयरों में कल उछाल देखने को मिला. 2,410 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 24.95% की बढ़त हासिल कर चुका है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 80.21% रहा है.  वहीं, Whirlpool India 1.22% की गिरावट के साथ 2,000 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये शेयर 46.68% का रिटर्न दे चुका है. Raymond के शेयरों के लिए कल का दिन बड़ा जख्म देने वाला रहा. इस दौरान यह 36.04% लुढ़ककर 2,001.30 रुपए पर आ गया. जबकि इससे पहले के 5 सत्रों में इसने 9.04% की मजबूती हासिल की थी.

इन पर रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Sona BLW Precision Forgings, Welspun India, Engineers India, Gujarat Pipavav, Oil India, Suven Pharma और GE Shipping शामिल हैं. इनके अलावा, आज Yes Bank, Vodafone Idea, Keystone Realtors और Paisalo Digital पर भी नजर रखें. Vodafone Idea का नोकिया और एरिक्सन को 2458 करोड़ के शेयर देने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. ऐसे में कंपनी के शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. जबकि Keystone Realtors ने ठाणे में 88 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है.   
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.