✕

होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार की चाल चाहे जो रहे, इन शेयरों में आज आ सकता है उछाल!

Stock Market: बाजार की चाल चाहे जो रहे, इन शेयरों में आज आ सकता है उछाल!

शेयर बाजर कल गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन कुछ कंपनियों के शेयर बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए नए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही. निवेशकों के मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, ये बात अलग है कि इस गिरावट वाले बाजार में भी कुछ कंपनियों के शेयर ताबड़तोड़ तेजी से भागे. देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए. पेटीएम का शेयर और रेलवे से जुड़े कई स्टॉक्स भी कल तेजी के साथ बंद हुए. बाजार कल शुरू से ही दबाव में दिखाई दिया और कारोबार की समाप्ति तक उससे बाहर नहीं निकल पाया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)
का सेंसेक्स 36.22 अंक गिरकर 79,960.38 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 3.30 अंक फिसलकर 24,320.55 पर पहुंच गया.

MACD के ये हैं संकेत
चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कनवर्जेंस डाइवरजेंस (MACD) ने आज Supreme Petrochem, BEML, Bharat Dynamics, Thermax, Apollo Hospitals और Aegis Logistics में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने  Senco Gold, Siemens, Home First Finance Company, HDFC Bank और EIH Associated Hotels में गिरावट के संकेत दिए हैं.

इनपर रखें नजर 
इनके अलावा, आज आप कुक रेलवे और कृषि सेक्टर से जुड़े शेयरों पर भी नजर रखें.  रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर कल 15.57% की शानदार बढ़त हासिल करके 567.50 रुपए पर बंद हुए. इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) में भी कल 7.58% का उछाल आया. इसी तरह, Ircon International के शेयर 6.01% चढ़कर बंद हुए. RaiTel, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और IRCTC के शेयरों में भी तेजी आई है. दरअसल रेलवे से जुड़ी कुछ घोषणाएं बजट में होने की उम्मीद है, इसी उम्मीद ने इन शेयरों को बूस्ट दिया है. 

ये भी लगा रहे छलांग
कृषि सेक्टर की बात करें, तो  कोरोमंडल इंटरनेशनल, चंबल फर्टिलाइजर्स, धानुका एग्रीटेक और शारदा क्रॉपकेम जैसे शेयर इस समय फोकस में बने हुए हैं. कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कृषि रसायन कंपनी है, जो फसल सुरक्षा उत्पाद बनाती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 12 नए उत्पाद शामिल हुए हैं. इन चार शेयरों में से केवल धानुका एग्रीटेक में कल गिरावट आई. हालांकि, इसका बीते पांच दिनों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस दौरान स्टॉक 9.22% चढ़ा है. Coromandel International के शेयर सोमवार को 1.11% चढ़े हैं. इसी तरह, Chambal Fertilisers में 3.41% और Sharda Cropchem में 4.07% का उछाल आया. इस साल अच्छे मानसून के चलते कृषि के अच्छा रहने की उम्मीद में भी ये शेयर भाग रहे हैं. 
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.