होम / बिजनेस / Stock Market: आज चढ़ते पारे की तरह चढ़ सकते हैं ये शेयर, दांव लगाकर भर लें झोली!

Stock Market: आज चढ़ते पारे की तरह चढ़ सकते हैं ये शेयर, दांव लगाकर भर लें झोली!

शेयर बाजार कल मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में जहां बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा. वहीं, कारोबार की समाप्ति पर इसमें गिरावट दर्ज हुई. मार्केट खुलने के कुछ ही समय बाद सेंसेक्स पहली बार 75000 अंक के स्तर को पार कर गया. इसी तरह, NSE निफ्टी ने भी अपना नया सर्वकालिक उच्च स्‍तर छू लिया. लेकिन बाद में बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 58.80 अंक फिसलकर 74683.70 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 23.55 अंक कमजोर होकर 22642.75 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकता है उछाल
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कल किसी भी शेयर में तेजी के संकेत नहीं दिए थे, लेकिन आज MACD ने LTI Mindtree, Tata Chemicals, ABB Power, P&G Health, Jai Balaji Industries और ICICI Lombard पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव चढ़ते पारे की तरह चढ़ सकते हैं और ऐसे में इन पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के हैं संकेत
इसी तरह, MACD ने Bajaj Auto, Jindal Stainless, Bata India, Tube Investments, Colgate-Palmolive India और Archean Chemical के शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. बजाज ऑटो के शेयर कल गिरावट के साथ 8,990 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 34.16% का रिटर्न दे चुका है, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों से इसमें गिरावट जारी है. बाटा इंडिया की बात करें, तो इसमें भी कल गिरावट आई और यह फिसलकर 1,342.75 रुपए पर आ गया. इस साल अब तक ये 18.21% लुढ़क चुका है. ट्यूब इन्वेस्टमेंट के लिए भी कल का दिन अच्छा नहीं गया. Colgate-Palmolive India और Archean Chemical के शेयर भी मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए.

इन पर बनाए रखें नजर 
अब बात करते हैं ऐसे शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में NTPC, ICICI Bank, M&M, Shriram Finance और Tata Steel का नाम शामिल है. लिहाजा इन शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें. कल यानी गुरुवार को बाजार में अवकाश रहेगा, यानी ट्रेडिंग नहीं होगी. दरअसल, 11 अप्रैल 2024 को NSE और BSE में ईद-उल-फितर के मौके पर कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 17 अप्रैल को राम नवमी के उपलक्ष्य में भी शेयर मार्केट बंद रहेगा. राम नवमी के बाद अप्रैल में साप्ताहिक अवकाश छोड़कर बाजार में कोई और छुट्टी नहीं रहेगी. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

10 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

35 minutes ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

1 hour ago

340 अरब डॉलर के एल्गोरिदम का झूठ जिसने भारत की अर्थव्यवस्था की कहानी बदल दी

एक निजी विदेशी एल्गोरिद्म ने चुपचाप भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक गढ़ दी और किसी ने उसकी जांच तक नहीं की.

2 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

2 hours ago

बड़ी खबरें