होम / बिजनेस / भरी जेब की चाहत में आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत

भरी जेब की चाहत में आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के हैं संकेत

शेयर बाजार में कल निवेशकों ने बेहद सतर्कता से काम लिया, इस वजह से मार्केट में न ज्यादा गिरावट देखने को मिली और न ही ज्यादा तेजी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार की तेजी के बाद बुधवार को गिरावट को काफी हद तक स्थिर रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34.09 अंक फिसलकर 72,152 पर बंद हुआ. एक समय यह 72,559.21 के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में गिरावट देखने को मिली. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,930.50 पर बंद हुआ. दरअसल, आज रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में हुए फैसलों की घोषणा होनी है, इसी को ध्यान में रखते हुए निवेशकों ने बुधवार को सतर्क रुख अपनाया. चलिए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Godawari Power, GMR Infra, Triveni Turbine, Max Financial, JB Chemicals और Intellect Design में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. इस लिहाज से देखें तो आपके पास दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका भी मौजूद है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Bank of India, Adani Power, Archem Chemical, Marico, Shriram Finance और Grasim Industries में मंदी के संकेत दिए हैं.

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Sun Pharma, SBI, Maruti Suzuki, Hero MotoCorp, Adani Enterprises, Coal India और Dr Reddy's Laboratories शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है.  सन फार्मा के शेयर कल बढ़त के साथ 1,498 रुपए पर बंद हुए थे. इस दौरान, SBI के शेयरों में 4.19% की उछाल देखने को मिली. यह शेयर 677.50 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, मारुति सुजुकी, Hero MotoCorp, Adani Enterprises, कोल इंडिया और Dr Reddy's Laboratories के शेयर भी कल बढ़त के साथ बंद हुए थे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

23 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

22 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago