✕

होम / बिजनेस / निवेशक दें ध्यान, अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार, खरीद-बेच नहीं पाएंगे शेयर

निवेशक दें ध्यान, अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार, खरीद-बेच नहीं पाएंगे शेयर

अगले हफ्ते शेयर बाजार में तीन दिन कारोबार नहीं होगा. इसलिए अगर आप कोई भी शेयर खरीदने या बेचने जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) त्यौहारों और वीकेंड पर बंद रहता है. हर हफ्ते बाजार में 5 कारोबारी दिन होते हैं. लेकिन अगले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में तीन दिन कारोबार नहीं होगा. दोनों एक्सचेंज यानी NSE और BSE की वेबसाइट पर छुट्टियों के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है. इसके मुताबिक, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के अलावा 17 जुलाई (बुधवार) को भी बाजार बंद होगा. 

3 दिन मार्केट रहेगा बंद

17 जुलाई को मुहर्रम (Muharram) के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. इसलिए निवेशक अपने हिसाब से शेयर खरीदने या बेचने का निर्णय लें. इस मौके पर कमोडिटी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में सुबह की ट्रेडिंग यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की ट्रेडिंग बंद होगी. लेकिन, शाम के सेशन के लिए ट्रेडिंग खुली रहेगी. जुलाई के बाद के महीनों में शेयर बाजार और MCX शनिवार, रविवार के अलावा और किन अवकाशों पर बंद रहेंगे, उसकी लिस्ट इस तरह है...

15 अगस्त-     स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर-     महात्मा गांधी जयंती
1 नवंबर-        दिवाली-लक्ष्मी पूजन
15 नवंबर-      गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर-     क्रिसमस 

12 जुलाई को नए हाई पर पहुंचा था शेयर बाजार

TCS के अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर IT और टेक्नोलॉजी शेयरों में तगड़ी खरीद से 12 जुलाई को सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर पहुंच था. बीएसई सेंसेक्स 622 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 के नए हाई पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी 186.20 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 24,502.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स में कुल 522.74 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि निफ्टी 178.3 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़ने में सफल रहा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.