होम / बिजनेस / Stock Market: कल एक पल की खुशी देकर फिर गम में डुबो गया बाजार, आज कैसी रहेगी चाल?
Stock Market: कल एक पल की खुशी देकर फिर गम में डुबो गया बाजार, आज कैसी रहेगी चाल?
इस हफ्ते के 2 कारोबारी सत्रों में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार के बाद बुधवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को कुछ संभालता नजर आ रहा था. शुरुआती कारोबार में मार्केट ग्रीन जोन में पहुंच गया था और लग रहा था कि सोमवार को आई गिरवाट की भरपाई हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रॉफिट बुकिंग यानी मुनाफावसूली के चलते बाजार धड़ाम हो गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 522 अंक फिसलकर 64,049 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 155 अंक की गिरावट के साथ 19,126 पर पहुंच गया. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
MACD के ये हैं संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Ipca Labs पर तेजी का रुख दर्शाया है. कंपनी का स्टॉक कल गिरावट के साथ 996.60 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसने 1.68% रिटर्न दिया है और एक महीने में ये शेयर 10.11% ऊपर चढ़ चुका है. इसका 52 हफ्तों का हाई लेवल 1,009 रुपए है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के साथ-साथ CIE Automotive, Amber Enterprises, GIC, Elgi Equipments और Deepak Fertilisers का नाम शामिल है.
इनमें मजबूत खरीदारी
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Prestige Estates Projects, Welspun India, CreditAccess Grameen Ltd, BSE, Aster DM Health और Balkrishna Industries में निवेशकों का भरोसा कायम है. इस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Welspun India के शेयर बुधवार के गिरावट वाले बाजार में भी जबरदस्त छलांग लगाने में कामयाब रहे. कंपनी के शेयर 9.82% की तेजी के साथ 140.40 रुपए पर पहुंच गए थे. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर रहा है. इसमें Adani Gas, V Mart Retail, Sumitomo Chemical, Aegis Logistics, Polyplex Corp, Orient Electric और Rajesh Exports का नाम शामिल है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स