होम / बिजनेस / बाजार बेजार: नहीं थम रही Stock Market में गिरावट, और कितना नीचे जा सकता है Nifty?  

बाजार बेजार: नहीं थम रही Stock Market में गिरावट, और कितना नीचे जा सकता है Nifty?  

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बुरे दिन चल रहे हैं. मार्केट में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वाले इस समय खून के आंसू रोने को मजबूर हैं. बाजार लगातार गोते लगाए जा रहा है और चिंता की बात ये है कि इसमें तेजी की कोई संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है. आज यानी गुरुवार को भी मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार खुलने के कुछ ही देर में निवेशकों के 5.58 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं. यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो गिरावट का ये आंकड़ा और बड़ा हो सकता है. बता दें कि इजरायल और हमास युद्ध के विस्तार की आशंका के चलते मार्केट में घबराहट का माहौल बना हुआ है. 

इतना गिर गया मार्केट कैप
आज कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स 63500 और निफ्टी 18900 के नीचे आ गया. शुरुआती 15 मिनट में ही BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.58 लाख करोड़ से घटकर 305.64 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. इसके कुछ देर बाद गिरावट बड़ी हो गई और इन कंपनियों का मार्केट कैप 303.64 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया. इस लिहाज से देखें, तो एक घंटे में ही निवेशकों के 5.58 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए. इस दौरान, सेंसेक्स के केवल एक शेयर - Axis Bank में तेजी नजर आई, वो भी एक फीसदी से कम.

निफ्टी के भी बुरे हाल
उधर, निफ्टी के अधिकांश इंडेक्स रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.47% नीचे गिर चुका है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) ने जियोपॉलिटिकल रिस्क में इजाफा किया है. इस जंग से पूरे मिडिल ईस्ट यानी तेल उत्पादक देशों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है. जिसका सीधा मतलब है कि कच्चे तेल के उत्पादन और आपूर्ति में रुकावट. यदि ऐसा होता है, तो दुनिया भर की इकॉनमी हिल सकती है. इस घबराहट में बाजार भी जार-जार हुआ जा रहा है. केवल भारत ही नहीं कई देशों से स्टॉक मार्केट गिरावट का सामना कर रहे हैं. 

कैसी हो आपकी रणनीति?
घरेलू बाजार में आ रही गिरावट में विदेशी निवेशकों का भी योगदान है. ये निवेशक लगातार बिकवाल बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महीने उन्होंने 17,396.07 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए हैं. एक रिपोर्ट में मार्केट एक्सपर्ट और DRS Finvest के फाउंडर डॉ रवि सिंह के हवाले से बताया गया है कि फिलहाल खरीदारी के लिए वेट-एंड-वॉच वाली रणनीति अपनानी चाहिए. उनका मानना है कि मौजूदा बियरिश मार्केट में निफ्टी 18600 के लेवल तक भी आ सकता है. फिलहाल यह 18,880.70 पर ट्रेड कर रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago