होम / बिजनेस / इन 4 सरकारी बैंकों के शेयरों पर आज लगा सकते हैं दांव, तेजी के मिल रहे हैं संकेत 

इन 4 सरकारी बैंकों के शेयरों पर आज लगा सकते हैं दांव, तेजी के मिल रहे हैं संकेत 

शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन शुभ रहा. इस दौरान अडानी समूह के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अडानी समूह के शेयरों में आई तेजी से बाजार भी बुधवार को दौड़ता नजर आया. इसी के साथ लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट थम गई. इस दौरान, सेंसेक्स 448.96 अंक की बढ़त के साथ 59,411.08 और निफ्टी 146.95 अंक चढ़कर 17,450.90 पर बंद हुआ. आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है. चलिए देखते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से आज के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं. 

इनमें आज कमाई का मौका
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, आज बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), पीएनबी (PNB), यूको बैंक (UCO Bank), कैनरा बैंक (Canara Bank) और भेल (BHEL) के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. यानी इनमें कमाई का मौका बन रहा है. दूसरी तरफ, अरविंदों फार्मा (Aurobindo Pharma), अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals), सीमेंस (Siemens) और आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) में मंदी का संकेत है. यानी इनमें आज गिरावट दर्ज की जा सकती है.

तेजी के साथ हुए थे बंद
बढ़त वाले शेयरों के पिछले प्रदर्शन की बात करें, तो BoB कल तीन फीसदी से ज्यादा की छलांग के साथ 164.40 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर का पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 197.20 रुपए है. इसी तरह, PNB भी बुधवार को साढ़े 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 50.10 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसमें 4.38% तेजी आई है, लेकिन एक महीन में 1.38% की गिरावट देखने को मिली है. 

रिकवरी मोड में ये शेयर 
वहीं, यूको बैंक का शेयर रिकवरी मोड में है. पिछले एक महीने में 6.42% की गिरावट के बाद अब ये चढ़ रहा है. बुधवार को इसमें 1.35% का उछाल आया, तो पिछले 5 दिनों में इसने 7.80% का रिटर्न दिया है. केनरा बैंक भी उछाल दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल है. पिछले कारोबारी सत्र में इसने 3.06% की तेजी रिकॉर्ड की. फिलहाल ये शेयर 288.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स यानी भेल का शेयर कल 4.51% की छलांग के साथ 72.95 रुपए पर पहुंच गया. बीते एक महीने में आई 3.51% की गिरावट से निकलते हुए इसने पिछले 5 दिनों में 6.11% का रिटर्न दिया है.

इनमें भी आ सकती है तेजी
इनके अलावा, आज रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. रेल विकास निगम यानी RVNL रेलवे से जुड़े एक टेंडर को लेकर चर्चा में है. कंपनी ने  वंदेभारत ट्रेन सेट्स बनाने के लिए सबसे कम बोली लगाई है. वहीं, हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी में 3.94 लाख यूनिट मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे हैं. बजाज फिनसर्व की बात करें, तो उसे म्यूचुअल फंड ऑपरेशन शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी की तरफ से फाइनल रजिस्ट्रेशन मिल गया है. इसी तरह, आयशर मोटर्स ने फरवरी में 71,544 Royal Enfield बेची हैं. ये आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 21% अधिक है. कंपनियों से जुड़ी इन पॉजिटिव खबरों से उनके शेयर चढ़ सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago