होम / बिजनेस / आज कैसी रहेगी बाजार की चाल और किन शेयरों से है मुनाफे की उम्मीद? ये रहा जवाब
आज कैसी रहेगी बाजार की चाल और किन शेयरों से है मुनाफे की उम्मीद? ये रहा जवाब
नए साल के पहले कारोबारी दिन से शेयर बाजार में चल रहा तेजी का दौर कल यानी बुधवार को थम गया. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव की आशंका व्यक्त की गई थी और वही हुआ. बाजार में लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली. नतीजतन सेंसेक्स 636.75 अंक गिरकर 60,657.45 पर आ गया और निफ्टी में भी 189.50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. आज यानी गुरुवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रह सकता है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों के मजबूती के साथ सामने आने की उम्मीद है.
इनमें हैं तेजी के संकेत
Everest Industries, HDFC Life, Ambuja Cement और ICICI Prudential Life में आज तेजी देखने को मिल सकती है. चलिए यह भी जान लेते हैं कि इनका पिछला प्रदर्शन कैसा रहा. बाजार के खराब दिन यानी बुधवार को भी एवरेस्ट इंडस्ट्री के शेयर में 6.55% की तेजी दर्ज की गई थी. 824.40 रुपए पर ट्रेड करने वाले इस शेयर ने बीते छह महीनों में 58.29% का रिटर्न दिया है. HDFC लाइफ भी कल बढ़त के साथ 597.90 रुपए पर बंद हुआ. माना जा रहा है कि आज ये शेयर 600 का आंकड़ा पार कर सकता है.
कल गिरावट, आज चढ़ सकते हैं
अंबुजा सीमेंट में जरूर बुधवार को गिरावट देखी गई, लेकिन आज इसमें मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. ये शेयर फिलहाल 518.35 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, ICICI Prudential Life भी लाल निशान पर बंद हुआ था. 468.65 रुपए के इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 5.56% बढ़त हासिल की है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन सभी शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. लिहाजा, आज इन पर नजर बनाए रखें.
इन पर भी बनाए रखें नजर
इनके अलावा, Hindustan Unilever, Likhitha Infrastructur, SJVN और GR Infraprojects के शेयर भी आज खबरों में रह सकते हैं. दरअसल, Hindustan Unilever ने 70 करोड़ रुपए में Nutritionalab में 19.8 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है. Likhitha Infrastructur को 457.39 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. SJVN के हिमाचल प्रदेश में 382 MW Sunni dam hydroelectric project में निवेश करने के लिए सरकार तैयार हो गई है. इसी तरह, Infraprojects के हाथ भी एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट आया है. इन सब डेवलपमेंट का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
टैग्स