✕

होम / बिजनेस / आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, इनमें आ सकता है उछाल

आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की चाल, इनमें आ सकता है उछाल

शेयर बाजार के लिए कल का दिन अच्छा नहीं रहा. दोनों इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली. आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट से इस कदर नाराज है कि कल पूरे सत्र में वो लाल निशान पर कारोबार करता रहा.  बाजार बजट में हुई सिक्‍योरिटी ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स (एसटीटी) और शॉर्ट- लॉन्ग टर्म गेन टैक्‍स में बढ़ोतरी से खफा है. गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 280.16 अंक गिरकर 80,148.88 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 65.55 अंक फिसलकर 24,413.50 पर आ गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुल छह शहरों में तेजी के संकेत दिए हैं. GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, V-Mart Retail, JK Cement, EMS, Genesys International Corporation और Gravita India में आज तेजी देखने को मिल सकती है. यानी इनके भाव में उछाल आ सकता है और दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Neuland Laboratories, Bajaj Holding & Investment, Inox Wind Energy, Max Estates और Awfis Space Solutions में मंदी का रुख दर्शाया है.

इन पर रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज DOMS Industries, MMTC, Avanti Feeds, ICICI Prudential Life, Deepak Fertilisers, Piramal Pharma और Alembic Pharma का नाम शामिल है. लिहाजा इन शेयरों पर नजर बनाए रखें. इनके साथ ही आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं. नतीजों का उनके शेयरों पर भी असर देखने को मिल सकता है. आज करीब 80 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इस लिहाज से देखें तो 80 स्टॉक्स में कुछ न कुछ एक्शन देखने को मिल सकता है.  

इनके आएंगे नतीजे
टेक महिंद्रा, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अशोक लेलैंड, चेन्नई पेट्रोलियम, साएंट, DLF, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, ज्योति लैब, एम्फेसिस, नेस्ले इंडिया, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, केनरा बैंक, रैम्को सीमेंट, यूबीएल और UTI एमएसी आदि कंपनियां आज नतीजे जारी करेंगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago